नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिली सिक्योरिटी क्लीयरेंस, नवरात्र में उद्घाटन के 45 दिन बाद शुरू होंगी उड़ानें

Sanchar Now
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में बनाए गए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा मानकों के अनुरूप मिली है। नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को सशर्त मंजूरी दे दी। इससे एयरोड्रम लाइसेंस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। डीजीसीए की टीम अब जल्द ही एयरपोर्ट का निरीक्षण करेगी।

बकास ने एंटी हाइजैक कंटीजेंसी प्लान को दी थी मंजूरी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बकास) ने बुधवार को एंटी हाइजैक कंटीजेंसी प्लान को मंजूरी दी थी। अब गुरुवार देर शाम बकास ने एयरपोर्ट को सशर्त समग्र सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एनओसी जारी कर दी है। किसी भी एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए एंटी हाइजैक कंटीजेंसी प्लान बेहद अहम मानक है। किसी भी विमान के हाइजैक होने या बम की सूचना मिलने पर इसका काम शुरू होता है।

इसमें विमानन कंपनियां, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सुरक्षा एजेंसियां, स्थानीय आपदा प्रबंधन समिति और सरकार शामिल होती हैं। यह मंजूरी तभी मिलती है, जब इससे संबंधित उपकरण समेत सभी सामान एयरपोर्ट पर स्थापित हो जाते हैं। लंबे समय से एयरपोर्ट पर इन उपकरणों को स्थापित करने के साथ ही इनकी क्षमता परखने की प्रक्रिया चल रही थी। जांच के बाद सभी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था को मानक के अनुरूप पाया गया। माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में ही बकास एयरपोर्ट की से व्यावसायिक उड़ानें शुरू करने के लिए एयरोड्रम लाइसेंस जारी कर देगा।

एंटी-हाइजैक कंटीजेंसी प्लान एयरपोर्ट की आपातकालीन सुरक्षा योजना है। इसके तहत विमानन कंपनियां, एयरपोर्ट अथॉरिटी, सुरक्षा एजेंसी, सरकार मिलकर कार्रवाई करती हैं।

पढ़ें  Noida School Closed: नोएडा, ग्रेटर नोएडा में 16 जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं तक के सभी स्कूल, आदेश जारी

डीजीसीए की टीम फिर निरीक्षण करेगी

बकास की अंतिम सुरक्षा मंजूरी के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की टीम एयरपोर्ट का फिर निरीक्षण करेगी। इसके बाद ही एयरोड्रम लाइसेंस जारी हो सकेगा। लाइसेंस मिलते ही विमानन कंपनियां टिकट बुकिंग का शेड्यूल जारी कर देगी। एयरोड्रम के बाद ही व्यावसायिक उड़ानें शुरू होंगी।

मार्च में शुभारंभ की उम्मीद

सुरक्षा मानक पूरे होने के बाद मार्च में ही नोएडा एयरपोर्ट के शुभारंभ की संभावना बढ़ गई है। बकास और डीजीसीए शर्तों के साथ सुरक्षा एनओसी और लाइसेंस जारी करेंगे। इसके तहत एयरपोर्ट का उद्घाटन तो हो जाएगा, लेकिन व्यावसायिक विमानों की उड़ानें शुरू होने में 45 दिन का समय लगेगा।

आर.के. सिंह, सीईओ, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, ”नोएडा एयरपोर्ट को बकास से समग्र सुरक्षा मंजूरी मिल गई। व्यावसायिक विमान सेवा की दिशा में यह अहम पड़ाव है। अब इसके बाद एयरोड्रम लाइसेंस मिलेगा।”

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment