शराब लाने से इनकार करने पर लकड़ी का पटरा मारकर दोस्त की हत्या, अब गिरफ्तार

Sanchar Now
2 Min Read

इलाहाबास गांव में सोमवार देर रात शराब पीने के दौरान दो दोस्तों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। कोतवाली फेज टू पुलिस ने आरोपी पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार के पटना के खुर्जी खुटिहा गांव निवासी पंकज सिंह और बिट्टू पासवान मजदूरी करते थे। दोनों इलाहाबास गांव में किराये पर रहते थे। दो मार्च की रात करीब नौ बजे दोनों कमरे में बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान बिट्टू और पंकज में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बिट्टू ने पंकज से गाली-गलौज शुरू कर दी। पंकज ने विरोध किया तो दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। शुरू में पंकज ने बिट्टू को जमकर पीटा।

इसके बाद उसने लकड़ी के स्टूल से बिट्टू के चेहरे पर वार कर दिया। इसमें बिट्टू लहूलुहान हो गया और जमीन पर गिर गया। इस दौरान शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग आ गए और पंकज मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बिट्टू को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी उमेश यादव का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पढ़ें  जेल से रिहा हुए 38 किसान, 29 फिर हो गए गिरफ्तार; ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बताई वजह
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment