फॉर्च्यूनर कार में जलाकर हत्या के मामले में पुलिस के चौंकाने वाले खुलासे में कई अनसुलझे सवाल

Sanchar Now
5 Min Read

Sanchar News। ग्रेटर नोएडा में फॉर्च्यूनर कार में जलाकर हत्या करने के मामले में दादरी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लुटे हुए सोने के आभूषण व 6250 नगद बरामद किए है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल और हत्या को अंजाम देने में प्रयोग किया गया एक पट्टा (आलाकत्ल) भी बरामद किया है।

दरअसल, दादरी पुलिस को मंगलवार देर रात सूचना मिली कि कोट के पुल के पास आईटीआई कॉलेज के निकट नगला नैनसुख गांव के नजदीक एक फॉर्च्यूनर कार में आग लग गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुची जब तक कार में भीषण आग लग चुकी थी। जली हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी को चेक किया तो उसके अंदर ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति का शव मिला जो पूर्ण रूप से जल चुका था। अज्ञात शव की पहचान गाजियाबाद के नेहरू नगर निवासी संजय यादव के रूप में हुई।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार में जलाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने रुपए और ज्वैलरी लूट के इरादे से कार सवार संजय यादव की हत्या की और उसके लाश को छुपाने के लिए शव को फॉर्च्यूनर गाड़ी में डालकर उसमें आग लगा दी। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों को रूपवास गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दिल्ली की कन्हैया नगर निवासी विशाल राजपूत और राजस्थान के हथनी भरतपुर निवासी जीत चौधरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी वर्तमान में अक्षय एनक्लेव निकट एनडीआरएफ रोड गोविंदपुरम थाना मधुबन बापूधाम में रह रहे है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से एक सोने का कड़ा, दो सोने की अंगूठी, एक सोने की चेन, 6250 रुपये नगद, दो मोबाइल और एक हत्या में प्रयोग किया गया पट्टा (आलाकत्ल) बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों मृतक संजय यादव के दोस्त थे संजय यादव मंगलवार की दोपहर में आरोपियों के कमरे पर पहुंचा जहां तीनों ने मिलकर पहले बियर पी और उसके बाद नशे में संजय यादव की हत्या कर दी।

पढ़ें  मनरेगा का नाम बदलने की साजिश के खिलाफ जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर गांधी विरोधी सोच का आरोप

पुलिस के चुकाने वाले खुलासे में कई अनसुलझे सवाल

फॉर्च्यूनर कार में शव को जलाकर आग लगाने के मामले में दादरी पुलिस का खुलासा बड़ा चौंकाने वाला है। पुलिस ने बताया कि लूट के इरादे से गाजियाबाद निवासी संजय यादव की हत्या की गई थी। सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है की दोनों आरोपी संजय यादव के दोस्त थे जिन्होंने एक साथ पहले बियर पी उसके बाद गाजियाबाद में दोनों आरोपियों ने संजय यादव की दोपहर 4 बजे हत्या की। उसके बाद उसके पास से सोने की चेन, कड़ा, दो अंगूठी और 6250 व दो मोबाइल लूट लिए। दोनों आरोपियों ने उसकी हत्या के बाद शव को छिपाने के लिए गाजियाबाद से लगभग 25 किलोमीटर दूर दादरी थाना क्षेत्र के नगला नैनपुर गांव के पास पहुंचे जहां पर जंगल में उन्होंने फॉर्च्यूनर कार को खड़ा किया। उसके बाद उसमें आग लगा दी जिसमें संजय यादव की मौत हो गई। दोनों आरोपियों ने महज कुछ रूपों के लालच में इतनी महंगी फॉर्च्यूनर कार को आग लगा दी साथ ही संजय यादव की हत्या कर उसके शव को भी जला दिया। अगर दोनों आरोपियों को लूट ही करनी थी तो इतनी दूर शव को क्यों लेकर आए। महज छोटे से लालच के चक्कर में क्यों हत्या की और फिर फॉर्च्यूनर कार को क्यों जला दिया। यह ऐसे कई सवाल है जो अभी भी अनसुलझे हैं हालांकि पुलिस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment