संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के निवासियों को लंबे इंतजार के बाद आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की बड़ी सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। ग्रेटर नोएडा में दादरी विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी. रविकुमार ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल ग्रेटर नोएडा को आधुनिक सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
इस योजना के तहत ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में 25 इलेक्ट्रिक एसी बसों का संचालन किया जाएगा। पहले चरण में 11 बसों को विभिन्न सेक्टरों, गांवों और प्रमुख संस्थानों को जोड़ते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक चलाया जाएगा। बसों में मोबाइल चार्जिंग, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि 15 जून से जेवर एयरपोर्ट के लिए प्रत्येक घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों के लिए न्यूनतम किराया 20 रुपये तथा अधिकतम किराया 50 रुपये निर्धारित किया गया है। आने वाले समय में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तीनों प्राधिकरणों और परिवहन विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह परियोजना साकार हुई है। इससे लोगों को सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन उपलब्ध होगा तथा निजी वाहनों पर निर्भरता कम होगी।
रूट नंबर-1 (68 किलोमीटर | 23 स्टॉपेज)
चार मूर्ति → डी मार्ट → बिसरख मोड़ → ऐस सिटी → खेड़ा चौगानपुर चौक → केंद्रीय भंडार निगम चौक → पुलिस लाइन → यामाहा कट → सूरजपुर टी-पॉइंट → कलेक्ट्रेट → जगत फार्म → परी चौक → गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी → दनकौर → मिर्जापुर → खेड़ा मोड़ → फलैंदा → दयानतपुर → जेवर कट → साबौता → रामनेर → नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
रूट नंबर-2 (82 किलोमीटर | 32 स्टॉपेज)
चार मूर्ति → डी मार्ट → बिसरख मोड़ → ऐस सिटी → खेड़ा चौगानपुर चौक → केंद्रीय भंडार निगम चौक → पुलिस लाइन → यामाहा कट → सूरजपुर टी-पॉइंट → सूरजपुर पुलिस चौकी → देवला तिलपता रोटरी → पैरामाउंट गोल्फ मार्ट → मकौड़ा रोटरी → ओमिक्रोन-3 → ओमिक्रोन-1 → सुपरटेक जार → सिरसा रोटरी → कासना → जिम्स हॉस्पिटल → गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी → गलगोटिया यूनिवर्सिटी → दनकौर → गौड़ यमुना सिटी → दयानतपुर → जेवर कट → साबौता → रामनेर → नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
रूट नंबर-3 (55 किलोमीटर | 23 स्टॉपेज)
मकौड़ा रोटरी → एटीएस डोल्से → गामा-2 → डीपीएस रोटरी → एलजी रोटरी → शारदा हॉस्पिटल → नासा पार्किंग → एक्सपो मार्ट → अंसल गोल्फ लिंक → पी-7 रोटरी → आम्रपाली → गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी → गलगोटिया यूनिवर्सिटी → दनकौर → मिर्जापुर → गौड़ यमुना सिटी → रौनीजा → रबूपुरा मोड़ → फलैंदा कट → दयानतपुर → जेवर कट → साबौता → रामनेर → नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
रूट नंबर-4 (74 किलोमीटर | 27 स्टॉपेज)
ईकोटेक-16 → वैभव हेरिटेज सोसायटी → एक मूर्ति चौक → गैलेक्सी रोटरी → मिलक लच्छी → राजेश पायलट चौक → स्पर्श ग्लोबल स्कूल → तिलपता रोटरी → पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे → मकौड़ा रोटरी → ओमिक्रोन-3 → मिग्सन अल्टिमो सोसायटी → सेक्टर-36 → ऐच्छर विलेज → स्वर्णनगरी → यथार्थ हॉस्पिटल → गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी → गलगोटिया यूनिवर्सिटी → दनकौर → मिर्जापुर/गौड़ यमुना सिटी → रौनीजा → रामपुर मोड़ → फलैंदा कट → दयानतपुर → जेवर कट → साबौता → रामनेर → एयरपोर्ट/किशोरपुर
