आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 3 अप्रैल 2026 : आज वैशाख कृष्ण प्रतिपदा तिथि, जानें राहुकाल कब से कब तक

Sanchar Now
2 Min Read

आज यानी 3 अप्रैल से वैशाख माह की शुरुआत हो गई है। वैशाख की प्रतिपदा तिथि पर शुक्रवार पड़ रहा है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन लाभ के योग बनते हैं और देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है। आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं आज की तिथि, शुभ-अशुभ योग, सूर्योदय, सूर्यास्त और राहुकाल (Aaj ka Panchang 2 April 2026) का समय समेत आदि जानकारी।

तिथि: कृष्ण प्रतिपदा
मास: वैशाख
दिन: शुक्रवार
संवत्: 2083

तिथि: कृष्ण प्रतिपदा – प्रातः 08 बजकर 42 मिनट तक, फिर द्वितीया
योग: व्याघात – दोपहर 02 बजकर 09 मिनट तक, फिर हर्षण
करण: कौलव – प्रातः 08 बजकर 42 मिनट तक
करण: तैतिल – रात्रि 09 बजकर 22 मिनट तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय का समय: प्रातः 06 बजकर 09 मिनट पर
सूर्यास्त का समय: सायं 06 बजकर 40 मिनट पर
चंद्रोदय का समय: सायं 08 बजकर 04 मिनट पर
चंद्रास्त का समय: प्रातः 06 बजकर 27 मिनट पर

सूर्य और चंद्रमा की राशियां

सूर्य देव: मीन राशि में स्थित हैं
चन्द्र देव: कन्या राशि में

आज के शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक
अमृत काल: दोपहर 12 बजकर 32 बजे से दोपहर 02 बजकर 15 मिनट तक

आज के अशुभ समय

राहुकाल: प्रातः 10 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक
गुलिकाल: प्रातः 07 बजकर 43 मिनट से प्रातः 09 बजकर 17 मिनट तक
यमगण्ड: सायं 03 बजकर 32 मिनट से सायं 05 बजकर 06 मिनट तक

पढ़ें  28 October 2024 Ka Panchang: सोमवार को रखा जाएगा रमा एकादशी का व्रत, जानिए राहुकाल का समय और शुभ मुहूर्त

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव चित्रा नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
चित्रा नक्षत्र: सायं 07 बजकर 25 मिनट तक
स्थान: 23°20’ कन्या राशि से 6°40’ तुला राशि तक
नक्षत्र स्वामी: मंगलदेव
राशि स्वामी: बुधदेव और शुक्रदेव
देवता: त्वष्टा (सृजन और निर्माण के देवता)
प्रतीक: चमकता हुआ रत्न (मणि)
सामान्य विशेषताएं: बुद्धिमान, सुंदर शरीर, आकर्षक आंखें, कलाप्रेमी, रचनात्मक, मजबूत इच्छाशक्ति, साहसी, ऊर्जावान, पारखी नजर, विलासी, कभी-कभी चिड़चिड़े, थोड़े कंजूस।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment