प्रज्ञान स्कूल में रक्तदान शिविर, अभिभावकों की भागीदारी से 57 यूनिट रक्त संग्रह

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा में रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा और इंटरेक्ट क्लब प्रज्ञान स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान कुल 84 अभिभावकों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

इंटरेक्ट क्लब की इंचार्ज ज्योत्सना वत्स और उनकी वॉलंटियर टीम ने पीटीएम के दौरान अभिभावकों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इसका सकारात्मक असर देखने को मिला और बड़ी संख्या में अभिभावकों, विशेष रूप से महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर शिविर को सफल बनाया।

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा और प्रज्ञान स्कूल का इंटरेक्ट क्लब पहले भी इस तरह के सामाजिक सेवा कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे हैं और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही गई।

क्लब अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए रक्तदान के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी है, बल्कि यह स्वयं दाता के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

रोटरी इंटरनेशनल “Service Above Self” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए समाज सेवा को बढ़ावा देता है, वहीं इंटरैक्ट क्लब युवाओं में नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम में क्लब की ओर से रो सौरभ बंसल, रो अतुल जैन, रो रंजीत सिंह, रो एमपी सिंह, रो अंकुर गर्ग, रो राकेश भाटी, रो राहुल शर्मा और रो मनीष डावर सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

पढ़ें  सीएम योगी ने जेवर में रखी 6,785 करोड़ के निवेश से इलेक्ट्रॉनिक्स हब की नींव, बोले- जंगलराज अब मंगलराज बना
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment