लखनऊ में बनेगा ‘ओडीओसी पार्क’, LDA उपाध्यक्ष ने प्रस्ताव तैयार करने के दिए निर्देश

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित विभूति खण्ड में अब लोगों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों के मशहूर और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद एक ही स्थान पर मिलेगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) यहां ओडीओसी पार्क विकसित करने जा रहा है। इस पार्क में दिल्ली हाट की तर्ज पर 40 से अधिक फूड कियोस्क बनाए जाएंगे, जहां प्रदेश के अलग-अलग जिलों के लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध होंगे।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण करके इसका प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे प्रदेश सरकार की ओडीओसी (वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूजीन) योजना को बढ़ावा मिलेगा। उपाध्यक्ष ने बताया कि विभूति खण्ड में नव निर्मित गोमती नगर रेलवे स्टेशन के पास प्राइम लोकेशन पर स्थित लगभग 8,000 वर्गमीटर भूमि पर ओडीओसी पार्क बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत यहां दिल्ली हाट की तर्ज पर 40 से अधिक फूड कियोस्क बनाए जाएंगे। जहां अलग-अलग जनपदों के लोकप्रिय व्यंजन उपलब्ध होंगे।

यहां पर लोगों के बैठने, सौंदर्यीकरण और साफ-सफाई की व्यवस्था की जाएगी। इससे न सिर्फ शहर वासियों को बेहतर फूड डेस्टिनेशन मिलेगा, बल्कि स्थानीय कारीगरों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उपाध्यक्ष ने बताया कि ओडीओसी पार्क विकसित करने के लिए अधिकारियों को नगर निगम से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गोमती नगर के विक्रांत खण्ड में बना बजट होटल जल्द ही 5 स्टार रेटिंग के साथ हयात सेंट्रिक के रूप में संचालित होगा। इसके लिए बिल्डिंग में मरम्मत और री-डिजाइनिंग का कार्य तेजी से चल रहा है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने होटल परिसर का निरीक्षण करके कार्य की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों ने अवगत कराया कि 06 माह में मरम्मत का कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिसके बाद होटल संचालित करने की दिशा में कार्य शुरू हो जाएगा। 10,968 वर्गमीटर क्षेत्रफल में निर्मित इस 08 मंजिला होटल में 186 लग्जरी कमरों के साथ फूड कोर्ट, मीटिंग हॉल, डाइनिंग एरिया और टेरेस गार्डेन की सुविधा मिलेगी। होटल संचालित होने से प्राधिकरण को लगभग 378 करोड़ रुपये की आय होगी, जोकि परियोजना में आयी लागत से कई गुना अधिक है।

पढ़ें  शौहर निकला शैतान: बेगम को नशीली गोलियां खिलाकर बनाया अश्लील वीडियो, बोला- मेरे दोस्तों से बनाओ संबंध

वहीं, अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कैलाशकुंज कॉम्पलेक्स को एलडीए पुनर्विकसित करेगा। इसके लिए प्राधिकरण ने बीते दिनों कॉम्पलेक्स परिसर में मुनादी करवायी थी। उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने मंगलवार को कॉम्पलेक्स का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने अवगत कराया कि 74 आवंटियों से सकारात्मक वार्ता हुई है, जबकि 24 आवंटियों ने री-डेवलपमेंट के लिए सहमति भी जता दी है। इस पर उपाध्यक्ष ने शेष आवंटियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment