Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 20 मई 2026 : आज ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी तिथि, जानें राहुकाल का समय

Sanchar Now
2 Min Read

Hindi Panchang, 20 मई 2026: आज ज्येष्ठ अधिकमास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी यानी वरदा चतुर्थी व्रत और बुधवार है. गणेश जी की पूजा के लिए ये तिथि और दिन दोनों ही श्रेष्ठ है. ग्रंथों के अनुसार वरदा चतुर्थी व्रत सालभर की 12 विनायक चतुर्थी व्रत करने के समान फल देता है. इस दिन व्रत करने से पितृगणों एवं देवताओं की तृप्ति भी होती है.

आज का व्रत 

वरदा चतुर्थी व्रत साधक को लौकिक, पारलौकिक, दोनों प्रकार के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है. इस दिन सूर्योदय से व्रत की शुरुआत होती है. शाम को गणेश जी की पूजा के बाद व्रत समाप्त होता है. इस दिन चंद्र दर्शन करना वर्जित है, इससे झूठ का कलंक लगता है.

चतुर्थी मध्याह्न मुहूर्त – सुबह 10:56 – सुबह 11:06

20 मई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 20 May 2026)

तिथि चतुर्थी (19 मई 2026, दोपहर 2.18 – 20 मई 2026, सुबह 11.06)
वार बुधवार
नक्षत्र आर्द्रा
योग शूल, रवि योग
सूर्योदय सुबह 5.36
सूर्यास्त रात 07.07
चंद्रोदय सुबह 8.43
चंद्रोस्त रात 11.08
चंद्र राशि मिथुन
  • चौघड़िया मुहूर्त
सुबह का चौघड़िया
शुभ सुबह 5.28 – सुबह 8.53
शाम का चौघड़िया
लाभ रात 8.25 – देर रात 12.18, 21 मई
  • राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)
राहुकाल (इसमें शुभ कार्य न करें) दोपहर 12.18 – दोपहर 2.00
यमगण्ड काल सुबह 7.10 – सुबह 8.53
गुलिक काल सुबह 10.35 – दोपहर 12.18
भद्रा काल सुबह 5.28 – सुबह 11.06,
विडाल योग सुबह 4.12 – सुबह 5.28, 21 मई

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 20 May 2026)

सूर्य मेष
चंद्रमा मिथुन
मंगल मीन
बुध मेष
गुरु मिथुन
शुक्र मिथुन
शनि मीन
राहु कुंभ
केतु सिंह
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment