जानिए कौन है CSK ओपनर रुतुराज गायकवाड़ की मंगेतर उत्कर्षा, धोनी के साथ तस्वीर हुई थी वायरल

Sanchar Now
2 Min Read

इंडियन पीमियर लीग 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे जून के पहले हफ्ते में ही वैवाहिक जीवन में प्रवेश कर लेंगे। गायकवाड़ की शादी उत्कर्षा पवार से होने वाली हैं। जो कि खुद भी पेशे से एक क्रिकेटर ही हैं। आइये उनके बारे में सबकुछ जानते हैं।

कौन है ऋतुराज की दुल्हनिया उत्कर्षा पवार?

चेन्नई सुपर किंग्स के चैंपियन बनने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ अपनी होने वाली पत्नी उत्कर्षा पवार के साथ दिखाई दिए थे। दोनों की एमएस धोनी के साथ फोटो भी सामने आई थी। उत्कर्षा एक प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं। 23 साल की उत्कर्षा पुणे की रहने वाली हैं। वह महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलती हैं। वह एक ऑलराउंडर हैं। वह बल्लेबाजी के साथ-साथ वह मीडियम पेसर भी हैं।

उत्कर्षा के क्रिकेट करियर की बात करें तो वह महाराष्ट्र अंडर-19 टीम में 2012-13 और 2017-18 सत्र में शामिल रहीं थीं। उनका चयन महाराष्ट्र के सीनियर टीम में भी हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गायकवाड़ और उत्कर्षा लंबे समय से रिलेशनशीप में थे।

शादी के चलते WTC Final से बाहर हुए गायकवाड़

बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रुप में शामिल किए गए थे। लेकिन शादी के चलते वे इससे बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में युवा खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को शामिल किया गया है।

पढ़ें  उत्तर प्रदेश में एक हजार से ज्यादा भूमिहीन किसानों को आवंटित हुई उपजाऊ जमीन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिली नई ताकत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment