‘लाहौर 1947’ का क्यों बदला गया नाम? जानें- अब कब और किस टाइटल से रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली। 30 साल के लंबे इंतजार के बाद अभिनेता सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी फिल्म लाहौर 1947 के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। साल 2023 में आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली इस देशभक्ति ड्रामा मूवी का एलान किया गया था।

अब लाहौर 1947 को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि रिलीज से 4 महीने पहले मेकर्स ने मूवी में बड़ा फेरबदल करते हुए इसका टाइटल चेंज कर दिया है। आइए जानते हैं कि अब किस नए नाम से ये मूवी बड़े पर्दे पर एंट्री मारेगी।

चेंज हुआ लाहौर 1947 का टाइटल

सनी देओल की 90 के दशक की लोकप्रिय फिल्में घायल, दामिनी और घातक का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था। अब लाहौर 1947 के जरिए करीब 3 दशक बाद ये दोनों दिग्गज एक साथ वापस आ रहे हैं। लंबे समय से लाहौर 1947 की चर्चा चल रही है और अब टाइटल चेंज के चलते इस मूवी का नाम सुर्खियां बटोर रहा है। ई टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रिलीज से चंद महीने पहले लाहौर 1947 के मेकर्स ने इसके टाइटल में बदलाव किया है।

अब सनी देओल स्टारर ये मूवी बंटवारा 1947 (Batwara 1947) नए नाम के जरिए सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बताया जा रहा है कि मेकर्स ने ये फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच जारी सियासी मतभेद को मद्देनजर रखते हुए लिया है। वे नहीं चाहते कि इस मूवी को लेकर किसी तरह की कोई कंट्रोवर्सी हो। हालांकि, लाहौर 1947 के टाइटल के रीनेम होने की आधिकारिक पुष्टि अभी निर्माताओं की तरफ से नहीं की गई है।

पढ़ें  ‘शर्म करो टीम इंडिया…’ जय शाह और सूर्यकुमार यादव पर क्यों भड़के कीर्ति आजाद, जानकर चौंक जाएंगे

बता दें कि ये फिल्म आजादी के दौरान देश के बंटवारे के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जिसमें भारत और पाकिस्तान के विभाजन के मुद्दे को दर्शाया जाएगा। लाहौर1947 में आपको सनी देओल के अलावा अजी फलज, प्रीति जिंटा और आमिर खान जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं।

कब रिलीज होगी लाहौर 1947

गौर किया जाए लाहौर 1947 की रिलीज डेट की तरफ तो कुछ समय पहले ही मेकर्स की तरफ से इसकी रिलीज डेट का एलान किया गया है, जिसके मुताबिक आने वाले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस मूवी को दुनियाभर से सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment