ग्रेटर नोएडा कलाधाम में नलकूप के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत का मामला, एफआईआर भी दर्ज

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क दो स्थित कलाधाम सोसाइटी में बोरवेल के गड्ढे में भरे पानी में डूबने से 6 साल के मासूम की मौत हो गई। इस घटना से प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण बहुत आहत हैं। कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना निर्माण कार्य शुरू करने में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। प्राधिकरण ने सख्त ऐक्शन लेते हुए ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नॉलेज पार्क कोतवाली में तहरीर दे दी है। साथ ही कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है।

इस घटना में प्राधिकरण के जल विभाग के सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर की अपने कार्यों के प्रति लापरवाही भी सामने आई है। इन दोनों की सेवा समाप्त कर दी गई है। तहरीर में इन दोनों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है। सीईओ ने इस घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह इसकी जांच करेंगे। लापरवाही मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने सभी वर्क सर्किल को निर्देश दिया है कि बैरिकेडिंग व सुरक्षा के सभी उपाय करने के बाद ही कार्य शुरू किए जाएं, सुरक्षा के इंतजाम के बिना कार्य शुरू करने पर संबंधित वर्क सर्किल स्टाफ और ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल कलाधाम सोसाइटी में जलापूर्ति व्यवस्था को सुधारने के लिए नलकूप बनाने का कार्य तीन दिन पहले ही शुरू हुआ है। ठेकेदार ने कार्य शुरू करने की सूचना जल विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। नलकूप के लिए गड्ढा खोदा, जिसमें पानी भर गया। कल धाम में रहने वाले केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य सीवान यादव का बेटा अव्यान सूर्या शनिवार देर शाम खेलते समय गड्ढे में गिर गया। पानी भरा होने से डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना से प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण बहुत व्यथित हैं। सीईओ ने ठेकेदार और जिम्मेदार स्टाफ पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। घटना की सूचना मिलते ही प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी व अन्य अधिकारियों की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कार्यस्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के गांवों में बने पंचायत भवनों में प्राधिकरण देगा ई-लाइब्रेरी की सौगात

प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा की तरफ से नॉलेज पार्क कोतवाली में ठेकेदार की फर्म सुप्रीम इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन के प्रोपराइटर मनोज कुमार जैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई है। साथ ही अपने कार्यों में लापरवाही के चलते प्राधिकरण के तकनीकी सुपरवाइजर आकाश कुमार और सुपरवाइजर जॉनी कुमार के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने के लिए प्राथमिकी दे दी गई है। प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment