वाराणसी में नर्सरी के बच्चे को नहीं दी बाथरूम जाने की इजाजत… पैंट में किया टॉयलेट तो टीचर ने गर्म चाकू से जलाया बच्चे का प्राइवेट पार्ट

Sanchar Now
2 Min Read

वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित ‘सेरेन सोनी प्ले स्कूल’ में क्लास टीचर ने 5 वर्षीय छात्र अस्तित्व जायसवाल के पैंट में पेशाब कर देने पर गर्म चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट जला दिया. 24 जुलाई को नर्सरी के इस छात्र ने टीचर से बाथरूम जाने की इजाजत मांगी थी, लेकिन मना करने पर मासूम का कंट्रोल छूट गया. इससे नाराज महिला टीचर ने बच्चे को दूसरे कमरे में ले जाकर गैस पर चाकू लाल किया और इस अमानवीय वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित अधिवक्ता पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी जांच शुरू कर दी है.

प्रिंसिपल और प्रबंधक ने मदद की बजाय दी धमकी

घर पहुंचे सहमे बच्चे ने जब रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिजनों ने टीचर से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया.

इसके बाद जब पीड़ित पिता ने स्कूल की प्रिंसिपल हेमलता सिंह से बात की, तो उन्होंने सहयोग करने के बजाय धमकी दी. अगले दिन 25 जुलाई को स्कूल जाने पर प्रिंसिपल और प्रबंधक ने मदद से साफ इनकार कर दिया.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच में जुटी टीम

बच्चे की गंभीर हालत और मानसिक डर को देखते हुए पीड़ित पिता ने लालपुर-पाण्डेयपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई. थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

पढ़ें  UP: सिर पर गोली मारकर पत्नी की ली जान, आरोपी पति परिवार संग फरार; एक ही घर में ब्याही थीं दो बहनें
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment