मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक का समाजवादी पार्टी ने किया बहिष्कार, सीएम योगी ने विपक्षी दलों से की सहयोग की अपील

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसमें चार अगस्त को योगी आदित्यनाथ सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र से पहले रविवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सत्ता पक्ष व विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों (विधानसभा/विधान परिषद सदस्यों) से कहा कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें। इसके साथ ही स्वस्थ चर्चा कर विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें।

मुख्यमंत्री ने रविवार को विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने की अपील भी की। बैठक तीन अगस्त, सोमवार से शुरू हो रहे विधान मंडल के मानसून सत्र के संचालन के संबंध में आयोजित की गई थी।

नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि मानसून सत्र में आमजन से जुड़े मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। इससे प्रदेश का विकास भी होता है और जनता की समस्याओं का समाधान भी। जनप्रतिनिधि को जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों को सदन में गंभीरता से उठाना चाहिए। सीएम ने सभी सदस्यों से अपील की कि सदन के सुचारु संचालन में सभी सदस्यों का सहयोग मिलना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की बाधा न आए।

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त/संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’, निषाद पार्टी विधानमंडल दल के नेता रमेश सिंह, अपना दल (एस) के आरके पटेल तथा राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल बालियान आदि मौजूद थे।

पढ़ें  माफिया मुख्तार अंसारी की मौत, बांदा जेल में आया था हार्ट अटैक

संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। आज सर्वदलीय बैठक हुई, जैसा की परंपरा भी रही है। हम सभी से ये अपील करेंगे कि मानसून सत्र बहुत छोटा सत्र है। सभी लोग सदन चलाने में सहयोग करें।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment