CM योगी आज कांवड़ यात्रा मार्ग का करेंगे हवाई सर्वेक्षण, कांवड़ियों पर बरसाएंगे फूल

Sanchar Now
3 Min Read

सावन का महीना चल रहा है. जिससे माहौल बिल्कुल शिवमय है. कांवड़ियां दूर-दूर से भोले बाबा के जलाभिषेक के लिए गंगा जल लाने निकले हैं. उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश में खास इंतजाम किए गए हैं. प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है. आज मुख्यमंत्री मेरठ में शिवभक्तों का स्वागत करने वाले हैं. कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे. इस दौरान सीएम कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ-साथ सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा भी लेने वाले हैं.

कांवड़ियों पर होगी फूलों की बारिश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह दौरा करोड़ों शिवभक्तों की आस्था के प्रति श्रृद्धा, सम्मान और प्रदेश सरकार की कांवड़ यात्रा को लेकर प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है. सीएम योगी तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिंडन एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से मेरठ पहुंचने वाले हैं. इस दौरान वह हिंडन से मेरठ तक पूरे कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण कर सुरक्षा, यातायात और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे. फिर सीएम मोदीपुरम क्षेत्र स्थित दुल्हैड़ा पुलिस चौकी के पास बनाए गए मंच से शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

सीएम के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैरिकेडिंग, सुरक्षा घेरा और अन्य व्यवस्थाएं हो गई हैं. मुख्यमंत्री के दौरे के लिए शोभित विश्वविद्यालय परिसर में हेलिपैड बनाया गया है. एलआईयू, एंटी-सबोटाज और बम निरोधक दस्ता लगातार इलाके की निगरानी कर रहा है, जबकि कांवड़ मार्ग पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है.

पढ़ें  यूपी के इन कर्मचारियों की रुक सकती है सैलरी, 31 जनवरी तक है मौका; जानें डिटेल

कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण

सीएम के आने से पहले शुक्रवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी, डीएम डॉ वीके सिंह, सीडीओ नूपुर गोयल और एसएसपी अविनाश पांडेय ने कार्यक्रम स्थल, हेलिपैड और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इतना ही नहीं एसपी सिटी ने ड्रोन कैमरे से मोदीपुरम से रुड़की रोड तक कांवड़ मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही, यातायात संचालन और सुरक्षा प्रबंधन की निगरानी भी की.

शिवभक्तों की सुविधा का रखा जा रहा ध्यान

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है.  प्रशासन ने कांवड़ मार्ग पर चिकित्सा शिविर, पेयजल, विश्राम स्थल एवं स्वच्छता बनाए रखने की पूरी व्यवस्था की है. ताकि किसी भी शिवभक्त को किसी तरह की कोई असुविधा न हो. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा चरम पर पहुंच चुकी है. इस बीच मुख्यमंत्री का यह दौरा शिवभक्तों के लिए बेहद खास माना जा रहा है. हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे लाखों श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर योगी सरकार ने फिर यह साबित कर रही है कि करोड़ों जनता की आस्था और उनकी सुरक्षा, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment