‘यह इकोनॉमिक कॉरिडोर प्रगति का नया द्वार है’…पीएम मोदी ने किया Delhi-Dehradun Expressway का उद्घाटन…अब 6 घंटे का सफर ढाई घंटे में

Sanchar Now
3 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन किया. 213 किमी लंबा छह-लेन का दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर लगभग 12,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है. यह कॉरिडोर दिल्ली, उत्तर प्रदेश  और उत्तराखंड से होकर गुजरता है और दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा समय को वर्तमान में छह घंटे से घटाकर लगभग ढाई घंटे कर देगा.

एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून स्थित जई मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. इससे पहले, प्रधानमंत्री ने सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के एलिवेटेड सेक्शन पर वन्यजीव कॉरिडोर का निरीक्षण किया. इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक भी मौजूद रहे.

मिलेगी हाई-स्पीड कनेक्टिविटी

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर में 10 इंटरचेंज, तीन रेलवे ओवर ब्रिज, चार बड़े पुल और 12 वे-साइड सुविधाएं शामिल हैं, जिससे हाई-स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी. कॉरिडोर में एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (एटीएमएस) भी लगाया गया है, जो यात्रियों को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा अनुभव देगा. पर्यावरण, समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीवों को ध्यान में रखते हुए इस कॉरिडोर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को काफी हद तक कम किया जा सके.

वन्यजीवों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए इस परियोजना में कई विशेष प्रावधान किए गए हैं. इनमें 12 किमी लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर शामिल है, जो एशिया के सबसे लंबे कॉरिडोर में से एक है. इसके अलावा, इसमें आठ एनिमल पास, 200-200 मीटर लंबे दो हाथी अंडरपास और डाट काली मंदिर के पास 370 मीटर लंबी सुरंग भी शामिल है.

पढ़ें  योगी सरकार ने इन 40 लाख महिलाओं की पेंशन का किया इंतजाम, हर तिमाही भुगतान

आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा, क्योंकि यह प्रमुख पर्यटन और आर्थिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाएगा और व्यापार और विकास के नए अवसर खोलेगा.

क्या बोले नितिन गडकरी?

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ‘यह आर्थिक विकास के साथ-साथ रोजगार का निर्माण करने वाला और पर्यटन को रफ्तार देने वाला है. यह एक्सप्रेस वे बनने से पूरे उत्तराखंड के लिए आर्थिक, सामाजिक और ओद्योगिक विकास के लिए नए द्वार खुलने वाले हैं.’

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का प्रत्येक कार्यक्रम खास होने के साथ-साथ ऐतिहासिक भी होता है. आज का दिन कई मायनों में विशेष है. आज उत्तराखंड के विकास की लाइफलाइन दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के रूप में जुड़ रही हैं. वहीं आज में सामाजिक सौहार्द एंव समरसता को मजबूत करने के लिए वंचित वर्ग को समाज की मुख्यधारा में जोड़ने वाले महापुरुष बाबा साहब अंबेडकर की जन्म जयंती है. मैं संविधान निर्माता की जयंती के अवसर पर उनको अपनी भावांजलि अर्पित करता हूं.’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment