बारिश भी नहीं रोक सकी IHE 2026 की रफ्तार, थाईलैंड के मंत्री ने किया दौरा, वैश्विक साझेदारी को मिली नई मजबूती

Sanchar Now
3 Min Read

संचार नाउ। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो (IHE 2026) के तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय सहयोग को नई मजबूती मिली। थाईलैंड के प्रधानमंत्री कार्यालय से संबद्ध माननीय मंत्री Napintorn Srisunpang ने अपने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ एक्सपो का दौरा किया। उनका स्वागत इंडिया एक्सपोज़िशन मार्ट लिमिटेड (IEML) के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने किया और उन्हें हॉस्पिटैलिटी, डिजाइन एवं अत्याधुनिक तकनीकों से जुड़े नवाचारों से अवगत कराया गया।

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में लगातार हुई भारी बारिश के बावजूद IHE 2026 में उद्योग जगत का उत्साह कम नहीं हुआ। होटल समूहों, रेस्टोरेंट संचालकों, आर्किटेक्ट्स, इंटीरियर डिजाइनर्स, शेफ्स, प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनल्स, कंसल्टेंट्स और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़े हजारों विशेषज्ञों ने एक्सपो में भाग लेकर इसे बिजनेस नेटवर्किंग और नवाचार का प्रभावशाली मंच बनाया।

तीसरे दिन आयोजित IIID Trade Connect 2026 और Hospitality Design Symposium 2026 विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। ‘Bridging the Gap’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में हॉस्पिटैलिटी डिजाइन, आधुनिक तकनीक, कार्यक्षमता और बदलती अतिथि अपेक्षाओं पर विशेषज्ञों ने विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उद्योग के कई प्रमुख डिजाइनर्स और विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।

कुलिनरी और बेकिंग प्रतियोगिताओं ने भी आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। Master Bakers Challenge India 2026 के तीसरे संस्करण में देशभर के बेकिंग प्रोफेशनल्स ने अपनी रचनात्मकता और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया। वहीं प्रसिद्ध शेफ वैभव कौशिक, शेफ भरत अलघ और शेफ नंदलाल द्वारा आयोजित लाइव कुलिनरी मास्टरक्लास में प्रतिभागियों को आधुनिक पाक-कला की नई तकनीकों और व्यावहारिक अनुभवों से परिचित कराया गया।

प्रदर्शनी परिसर में पूरे दिन खरीदारों और प्रदर्शकों के बीच व्यावसायिक बैठकों का सिलसिला जारी रहा। होटल सप्लाई, फूड सर्विस, कमर्शियल किचन, हॉस्पिटैलिटी इंटीरियर्स, स्मार्ट टेक्नोलॉजी, बेकरी उपकरण और आधुनिक समाधान से जुड़े उत्पादों को लेकर व्यापक स्तर पर बिजनेस नेटवर्किंग हुई।

पढ़ें  अवैध हथियारों के साथ दो तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध असलाह बरामद

आयोजकों का कहना है कि तीन दिनों की मजबूत भागीदारी, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधित्व, ज्ञान-विनिमय और व्यापारिक सहयोग ने IHE 2026 को भारत के सबसे बड़े हॉस्पिटैलिटी एवं HoReCa बिजनेस प्लेटफॉर्म के रूप में और अधिक मजबूत बनाया है। एक्सपो ने एक बार फिर साबित किया कि यह केवल प्रदर्शनी नहीं, बल्कि हॉस्पिटैलिटी उद्योग के भविष्य को दिशा देने वाला वैश्विक मंच बन चुका है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment