‘टॉक्सिक’ ट्रेलर रिलीज: यश के स्टाइल और स्वैग के आगे विलेन ढेर, गर्ल गैंग ने भी मचाया तहलका

Sanchar Now
3 Min Read

‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर का ऑडियंस को बेसब्री से इंतजार था और अब ये इंतजार पूरा हो चुका है. मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें एक्टर यश के डायलॉग और उनकी एंट्री तो कमाल है ही, इसके अलावा इसमें बाकी की स्टार कास्ट के रोल को भी बखूबी दिखाया गया है. इसे देखने के बाद फैंस में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट अपर लेवल पर जाने वाली है.

मेकर्स ने हाल ही में ये रिवील किया था कि 8 अगस्त को ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर रिलीज किया जायेगा. अब जबकि ट्रेलर रिलीज हो गया है तो एक बार फिर से फैंस यश की एक्टिंग के दीवाने हो गए हैं. इसे रिलीज होते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

जबरदस्त है ट्रेलर की शुरुआत

ट्रेलर की शुरुआत बारिश में बैठी एक रोती हुई महिला से होती है, शायद ये कहानी फ्लैशबैक से जुड़ी है. इसके बाद यश की एंट्री है. इसके बाद एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का मिस्टीरियस किरदार दिखाया गया है. जिसमें उनकी एक्टिंग कमाल की दिखी है. उनकी डायलॉग डिलीवरी भी कमाल की है. ट्रेलर में संजीदा शेख, नयनतारा और तारा सुतारिया की झलक भी दिखाई गई है. इसी के साथ हुमा कुरैशी का रोल भी धाकड़ है. ट्रेलर देखकर पता चल रहा है कि यश के अलावा फीमेल स्टार्स का रोल भी जबरदस्त है.

कमाल के फिल्माए गए हैं सीन

ट्रेलर देखने से ही समझ आ रहा है कि टॉक्सिक में सस्पेंस से लेकर गहरे इमोशन, दर्द, एक्शन सब कुछ होगा. इसका हर एक सीन आपको सोच में डाल देगा तो वहीं धमाकेदार, ताबड़तोड़ एक्शन चौंका देगा. नयनतारा का रोल भी बहुत शानदार दिखाया गया है. कुछ ही डायलॉग में वो दिल जीत लेती हैं.

पढ़ें  Grammy Awards 2024: जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास, एक साथ जीते 3 अवॉर्ड्स, शंकर महादेवन भी बने ग्रैमी विनर

यश के पावरफुल डायलॉग्स

यश का डायलॉग है “ज्यादा कुछ नहीं तेरे भाई को जलाके उसकी राख से लाइन बनाके अंदर खींचना चाहता हूं.” इसके बाद अगला डायलॉग भी कमाल का है, “इश्क ऐसा करता, हर लड़की को लगता, चांद उसका ही चक्कर लगाता है.”

फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर देखने के बाद फैंस में एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है. वो यश की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं. किसी का कहना है कि यश इंडियन सिनेमा के सीईओ हैं तो वहीं कुछ फैंस ने कमेंट किया है कि फिल्म का सुपरहिट होना कंफर्म है. फिलहाल बता दें कि टॉक्सिक 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment