सहारनपुर में दो कारों की भिड़ंत; ITBP के DIG परमिंदर सिंह और ड्राइवर की मौत

Sanchar Now
1 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में 15 अगस्त को एक भीषण सड़क हादसे में आईटीबीपी डीआईजी और उनके ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हुआ है. मामला सहारनपुर के थाना सरसावा क्षेत्र का है.  जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी के डीआईजी परमिंदर सिंह अपने ड्राइवर रवि शंकर और एक जवान के साथ मसूरी से ट्रेनिंग पूरी कर स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस अंबाला लौट रहे थे. सरसावा के पास अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी अचानक डिवाइडर से जा टकराई.

सड़क हादसे में ITBP के डीआईजी की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी को स्थानीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने डीआईजी परमिंदर सिंह और ड्राइवर रवि शंकर को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल जवान का इलाज मेडिकल कॉलेज में जारी है. घटना की सूचना मिलने पर डीएम और एसएसपी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली.पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

पढ़ें  UGC बिल के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य मामले में भी कही ये बात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment