गांधी-शास्त्री जयंती पर ग्रेनो प्राधिकरण में गूंजा सादगी और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश, अधिकारियों ने किया नमन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में शुक्रवार को श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान उनके विचारों, आदर्शों और जीवन मूल्यों को याद करते हुए उन्हें व्यवहार में उतारने का संकल्प लिया गया।

दरअसल, कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने स्वतंत्रता आंदोलन के समय थे। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने अपने विचारों और संघर्ष के माध्यम से देशवासियों को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके विचारों को केवल पढ़ना या सुनना पर्याप्त नहीं, बल्कि उन्हें आत्मसात कर व्यवहार में उतारना जरूरी है।

गांधी के विचारों को जीवन में उतारने पर जोर

एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि गांधी जी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मअनुशासन और जनसेवा जैसे मूल्यों की प्रेरणा देता है। वर्तमान समय में भी इन सिद्धांतों को व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में अपनाकर समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है।

शास्त्री जी की सादगी और देशसेवा को किया याद

ओएसडी अभिषेक पाठक ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन को देशसेवा और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि दोनों महान नेताओं ने सादगी, सत्य और जिम्मेदारी को अपने जीवन का आधार बनाया। उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है।

पढ़ें  गौर सिटी 2 में 27वे फ्लोर की बालकनी से गिरी दो साल की मासूम, 12 वे फ्लोर पर अटकी हालात गंभीर

अधिकारियों ने साझा किए विचार

कार्यक्रम के दौरान अन्य वक्ताओं ने भी गांधी और शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए मार्गदर्शक हैं। कार्यक्रम का संचालन ओएसडी अर्चना द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर ओएसडी मुकेश कुमार सिंह, ओएसडी लवगीत कौर, ओएसडी अजय शर्मा, पीजीएम संदीप चंद्रा, डीजीएम वित्त सुधीर कुमार गंगवार, वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार गौतम, वरिष्ठ प्रबंधक अजित भाई पटेल समेत प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment