सलामत है गोविंदा-सुनीता का 39 साल का रिश्ता, शादी तोड़ने नहीं बचाने कोर्ट गई थीं एक्टर की पत्नी

Sanchar Now
5 Min Read

बॉलीवुड के फेमस कपल गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी एक बार फिर सुर्खियों में है. पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही थीं. ऐसे में जब सुनीता आज अपने बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई की फैमिली कोर्ट पहुंचीं, तो हर किसी के कान खड़े हो गए. देखते ही देखते सवाल उठने लगा कि क्या गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में फिर कोई नया पंगा हो गया है?

पैपराजी ने जब सुनीता से पूछा कि वह कोर्ट क्यों आई हैं, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में बस इतना कहा, “बर्थडे मनाने आई थी.” उनके इस जवाब ने लोगों की बेचैनी और बढ़ा दी. सोशल मीडिया पर भी तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं.

लेकिन अब गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने ऐसा अपडेट दिया है, जिससे फिलहाल कपल के फैंस को राहत मिल सकती है.

‘सुनीता जी ने केस वापस ले लिया है’

शशि सिन्हा ने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया कि सुनीता ने अपनी तलाक की अर्जी कानूनी तौर पर वापस ले ली है. उन्होंने कहा- पता नहीं उन्हें क्या हुआ था, लेकिन अब उन्होंने इसे आधिकारिक तौर पर वापस लेने का फैसला किया है. उन्होंने पहले याचिका दायर की थी, लेकिन उस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई थी. अब उन्होंने कानूनी तौर पर केस वापस ले लिया है.

शशि ने लोगों से घबराने के बजाय खुश होने की बात कही. उन्होंने कहा, “सब लोग डर क्यों रहे हैं? सुनीता जी ने अपना केस वापस ले लिया है. ये तो खुश होने की बात है.”

पढ़ें  रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा को मिला पीएम मोदी का आशीर्वाद- 'सखा सप्तपदा भव'

पहले खूब हुई थी बयानबाजी

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गोविंदा और सुनीता का रिश्ता लगातार पब्लिक स्क्रूटिनी में रहा है. सुनीता ने गोविंदा पर चीटिंग, धोखाधड़ी और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स जैसे गंभीर आरोप लगाए थे. इतना ही नहीं, वह गोविंदा की को-स्टार्स के साथ उनके रिश्तों पर भी खुलकर सवाल उठाती नजर आई थीं.

इसके बाद गोविंदा ने भी एक वीडियो जारी कर अपनी बात रखी और सुनीता को “अपनी हद में रहने” की नसीहत दी थी. यानी मामला घर की चारदीवारी से निकलकर पब्लिक डोमेन में काफी आगे बढ़ चुका था.

शशि सिन्हा ने भी माना कि दोनों के बीच चीजें पब्लिकली काफी “गंदी” हो गई थीं. उन्होंने कहा- बहुत बदनामी हुई है उनकी. लेकिन इसका सर पर कभी कोई असर नहीं पड़ा, उनकी स्टारडम जस की तस रही.

5 दिसंबर 2024 को दायर हुई थी तलाक की अर्जी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने 5 दिसंबर 2024 को बांद्रा फैमिली कोर्ट में हिंदू मैरिज एक्ट, 1955 के तहत गोविंदा से तलाक की याचिका दायर की थी. इसमें कथित तौर पर बेवफाई, क्रूरता और अलग रहने जैसे आधारों का जिक्र किया गया था.

अब मैनेजर के मुताबिक, सुनीता ने यह केस वापस ले लिया है. शशि सिन्हा ने उम्मीद जताई कि अब दोनों के बीच खुशहाल और सुकून भरा वक्त लौट सकता है.

कोर्ट पहुंचीं तो फिर उठे सवाल

हालांकि, आज फैमिली कोर्ट में सुनीता की मौजूदगी ने एक बार फिर कहानी में ट्विस्ट डाल दिया. उनका गुस्से वाला अंदाज देखकर कई लोगों को लगा कि शायद मामला फिर बिगड़ गया है. इस पर शशि ने कहा- वो इतने गुस्से में नजर आईं तो सबको लगा होगा कि कुछ प्रॉब्लम हुई है, पर अब दोनों के बीच सब ठीक है.

पढ़ें  परेश रावल नहीं इस एक्टर की वजह से फिल्म हो रही है लेट, बाबू भैया ने किया खुलासा

गोविंदा और सुनीता ने 1987 में शादी की थी. दोनों के दो बच्चे हैं- बेटी टीना आहूजा और बेटा यशवर्धन आहूजा.

फिलहाल मैनेजर के बयान से तो यही लग रहा है कि गोविंदा-सुनीता के रिश्ते में तलाक वाला चैप्टर फिलहाल बंद हो गया है. लेकिन जिस तरह पिछले दिनों इस रिश्ते को लेकर बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले हैं, उसके बाद एक सवाल अभी भी बाकी है- क्या सच में दोनों के बीच सब ठीक हो गया है या ये कहानी अभी एक और बड़ा ट्विस्ट लेने वाली है?

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment