घंघोला के 23 किसानों को मिला 6 फीसदी आबादी भूखंड का लाभ, 16 का ड्रा और 7 का सीधे आवंटन

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किसानों को 6 फीसदी आबादी भूखंड देने की प्रक्रिया के तहत घंघोला गांव के 23 पात्र किसानों को आवासीय भूखंड आवंटित किए हैं। मंगलवार को किसानों की मौजूदगी में प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह, ओएसडी लवगीत कौर और ओएसडी अजय शर्मा की मौजूदगी में आवंटन प्रक्रिया पूरी की गई।इस दौरान समान आकार वाले 16 भूखंडों का पारदर्शी तरीके से ड्रा कराया गया, जबकि अलग-अलग आकार के 7 भूखंडों का ड्रा कराने की आवश्यकता नहीं पड़ी और उन्हें संबंधित किसानों के नाम सीधे आवंटित कर दिया गया।

दरअसल, घंघोला गांव के इन किसानों की जमीन अधिग्रहित होने के बाद से 6 फीसदी आबादी भूखंड लंबे समय से लंबित थे। किसानों ने आबादी भूखंड के आवंटन की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से मुलाकात की थी। किसानों की मांग पर सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए थे।

इसके बाद नियोजन विभाग और 6 फीसदी आबादी भूखंड विभाग ने आवंटन प्रक्रिया पूरी कर किसानों को राहत दी। आबादी भूखंड मिलने से किसानों और उनके परिवारों को आवासीय सुविधा के साथ अपनी जमीन के बदले मिलने वाले अधिकार का लाभ भी मिल सकेगा।

प्राधिकरण के ओएसडी अजय शर्मा ने कहा कि पात्र किसानों को 6 फीसदी आबादी भूखंड उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। घंघोला की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे। ड्रा के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक नियोजन सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार, प्रबंधक संदीप रावल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें  अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेनो प्राधिकरण चलाएगा बड़ा अभियान, अर्जित जमीन पर बिना नोटिस अतिक्रमण तोड़ेगा प्राधिकरण
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment