प्रेमी संग कमरे में थी पत्नी, पति ने बिना कपड़ों में पकड़ा, उसी हालत में बिस्तर पर ही करा दी शादी

Sanchar Now
3 Min Read

झांसी। शादी के बाद पत्नी के कथित प्रेम-प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पति ने आरोप लगाया है कि पत्नी उसे नींद की गोलियां देकर सुला देती थी और इसके बाद प्रेमी को मिलने के लिए घर बुला लेती थी।

पति के अनुसार, लगभग दो महीने तक उसे इस बात का शक नहीं हुआ। बाद में पत्नी की गतिविधियों पर नजर रखने के दौरान उसे मामले की जानकारी हुई। पति ने पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मोहल्ले के लोगों ने युवक के घर आने की दी जानकारी

पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अगस्त को मोहल्ले के लोगों ने उसे जानकारी दी कि उसकी पत्नी से मिलने एक युवक उसके घर आया है। उसने पत्नी से इस बारे में पूछा तो उसने युवक के घर आने से इनकार कर दिया। इससे पति का शक और गहरा गया। इसके बाद 23 अगस्त को पति अचानक घर पहुंचा।

आरोप है कि कमरे का दरवाजा खोलने पर उसने पत्नी और युवक को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। पति ने दोनों का विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया।

शिकायत के मुताबिक, पत्नी ने पति का हाथ पकड़ लिया और युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए गला दबाने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद दोनों वहाँ से चले गए।

रात में देती थी चाय, दूध या खाना

पति का आरोप है कि शादी के शुरूआती दिनों में पत्नी का व्यवहार सामान्य था, लेकिन कुछ समय बाद उसके व्यवहार में बदलाव दिखाई देने लगा। वह अक्सर रात में पति को चाय, दूध या खाना देती थी। इसके बाद पति तेज नींद आने लगी।

पढ़ें  यूपी में 52 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन, नए साल पर योगी सरकार का तोहफा, देखें लिस्ट

पति के मुताबिक, कई बार सुबह उठने पर उसे पिछली रात की कोई बात याद नहीं रहती थी। बाद में उसे पत्नी के मोबाइल फोन पर किसी युवक के लगातार फोन और मैसेज आने की जानकारी मिली। पूछताछ करने पर पत्नी बात टाल देती थी। इसके बाद पति ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया।

जून में हुई थी युवक की शादी

पति के अनुसार, जिस युवक पर पत्नी से सम्बन्ध होने का आरोप है, उसकी शादी 24 जून को भांडेर (दतिया) निवासी युवती से हुई थी। पति का कहना है कि इसके बावजूद युवक का उसकी पत्नी से सम्पर्क बना रहा।

घटना के बाद पति ने पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र देकर पत्नी और उसके कथित प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

पुलिस ने कहा कि मामले में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment