पत्नी ने तौलिए से गला घोंटकर पति को मार डाला, बोली- रोज देता था गालियां

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के बुलंदशहर में पत्नी ने तौलिये से गला घोंटकर पति की हत्या कर दी। आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति कृष्ण कुमार की हत्या की गई है। रिश्तेदारों के पहुंचने से पहले पत्नी अपने पति के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रही थी। हालांकि, गले पर निशान देखकर रिश्तेदारों को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई और पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया।

सास ने बहू पर लगाया बेटे के मारपीट और हत्या का आरोप

मृतक की मां अंगूरी देवी ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू ने उनके बेटे कृष्ण कुमार के साथ मारपीट करने के बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। जब ये घटना हुई तब घर में 8 साल की बेटी समेत घर में पति-पत्नी ही मौजूद थे।

संपत्ति बेचकर प्रेमी के साथ फरार होने की फिराक में थी पत्नी

परिजनों का आरोप है कि प्रेमी के साथ फरार होने के लिए संपत्ति बेचने की तैयारी थी। कुछ महीने पहले 35 लाख रुपये में प्लॉट बेचने का दावा भी किया गया था। तीन बीघा जमीन, मकान और एक प्लॉट समेत संपत्ति का विवाद भी सामने आया है।

इकलौते बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल

इकलौते बेटे की मौत से बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल। ये घटना थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा की घटना हुई है।

पढ़ें  अब और निखरेगा टिहरी झील क्षेत्र, एडीबी ने दी 1116 करोड़ की वित्तीय मदद

पुलिस ने आरोपी पत्नी को किया गिरफ्तार

इस घटना पर सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि डायल-112 से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिवार की ओर से हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद मामले की जांच की गई। पुलिस ने आरोपी पत्नी प्रीति को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। इकलौते बेटे की मौत के बाद मृतक की बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment