Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 15 November 2026: आज रविवार व्रत के साथ छठ पर्व का तीसरा दिन संर्ध्या अर्घ्य है. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि, उत्तराषाढा नक्षत्र, कौलव करण, गण्ड योग, पश्चिम का दिशाशूल है. इस दिन चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे तो सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे. रविवार के दिन सूर्य देवा की पूजा और छठ पूजा के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य अर्पित किया जाएगा. आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शनिवार रात 11:24 से शुरू होकर रविवार रात 2:01 बजे तक रहेगी. इसके बाद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी, जो 17 नवंबर को तड़के 4:19 बजे तक रहेगी. रविवार को सुबह 6:44 बजे सूर्योदय और शाम 5:38 बजे सूर्यास्त होगा. वहीं, सुबह 11:34 बजे चंद्रोदय और रात 10:35 बजे चंद्रास्त होगा. भगवान भास्कर को ऊर्जा, आत्मबल, स्वास्थ्य और मान-सम्मान का कारक माना जाता है.
रविवार का दिन ग्रहों के राजा भास्कर को समर्पित है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार सूर्य देव को समर्पित होता है. सूर्य को ऊर्जा, आत्मबल, स्वास्थ्य और मान-सम्मान का कारक माना जाता है. इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाती है. छठ के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देना कृतज्ञता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. शाम को व्रती घाट पर पहुंचकर जल में खड़े होते हैं और डूबते सूर्य को जल तथा दूध से अर्घ्य देते हैं. इस दौरान छठी मैया से संतान की लंबी उम्र और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की जाती है. पंचांग से देखें आज के शुभ मुहूर्त और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 15 नवंबर 2026
आज की तिथि- षष्ठी – 02:00 ए एम, 16 नवंबर तक, सप्तमी तिथि
आज का नक्षत्र- उत्तराषाढा – 11:28 पी एम तक, श्रवण नक्षत्र
आज का करण- कौलव – 12:43 पी एम तक, तैतिल – 02:00 ए एम, 16 नवंबर तक
आज का योग- गण्ड – पूर्ण रात्रि तक
आज का पक्ष- शुक्ल पक्ष
आज का दिन- रविवार
चंद्र राशि- धनु राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 06:44 ए एम
सूर्यास्त- 05:29 पी एम
चन्द्रोदय- 11:46 ए एम
चन्द्रास्त- 10:15 पी एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 15 नवंबर 2026
ब्रह्म मुहूर्त: 04:58 ए एम से 05:51 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:45 ए एम से 12:28 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:54 पी एम से 02:37 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 05:29 पी एम से 05:55 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:33 ए एम, 16 नवंबर
अमृत काल: 04:15 पी एम से 06:04 पी एम
रवि योग: 06:44 ए एम से 11:28 पी एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:44 ए एम से 11:28 पी एम
शिववास: नन्दी पर – 02:00 ए एम, 16 नवंबर तक, भोजन में
आज के अशुभ मुहूर्त 15 नवंबर 2026
राहुकाल: 04:08 पी एम से 05:29 पी एम
यमगण्ड: 12:06 पी एम से 01:27 पी एम
गुलिक काल: 02:47 पी एम से 04:08 पी एम
आडल योग: 04:43 पी एम से 01:16 ए एम, 16 नवंबर
विडाल योग: 06:44 ए एम से 04:43 पी एम
दुर्मुहूर्त: 04:03 पी एम से 04:46 पी एम
वर्ज्य: 03:56 पी एम से 05:44 पी एम, 16 नवंबर
दिशाशूल: पश्चिम
