Aaj ka Panchang 11 April 2024: चैत्र नवरात्र के तीसरे दिन बन रहे हैं शुभ और अशुभ योग, पढ़ें दैनिक पंचांग

Sanchar Now
3 Min Read

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 11 april 2024: पंचांग के अनुसार 11 अप्रैल 2024 आज चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाएगी. देवी चंद्रघंटा को सेब अर्पित करें, मान्यता है माता की कृपा से निर्णय लेने की क्षमता में वृद्धि होती है. दुश्मनों पर विजय पाने की शक्ति मिलती है. आज गणगौर व्रत में माता पार्वती को 16 सुहाग की सामग्री अर्पित करें. कहते हैं इससे पति की लंबी आयु का वरदान मिलता है, सुहाग सलामत रहता है.

आज गुरुवार को बृहस्पति देव और विष्णु जी का पूजन करके उनके सामने घी का दीपक जलाकर रखें और अच्‍छा होगा यदि आप कलावे की बाती से यह दीपक जलाएं और उसमें थोड़ा सा केसर भी डाल दें. मान्यता है इससे सुख और संपन्नता आती है.  आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (10 april Shubh muhurat), राहुकाल, शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

11 अप्रैल 2024 का पंचांग (11 April 2024 Panchang)

तिथि तृतीया (10 अप्रैल 2024 शाम 05.32 – 11 अप्रैल 2024, दोपहर 03.03 )
पक्ष शुक्ल
वार गुरुवार
नक्षत्र कृत्तिका
योग प्रीति, आयुष्मा, रवि योग
राहुकाल दोपहर 01.58 – दोपहर 03.34
सूर्योदय सुबह 06.00 – शाम 06.45
चंद्रोदय सुबह 07.33 – रात 09.53
दिशा शूल दक्षिण
चंद्र राशि मेष
सूर्य राशि मीन

11 अप्रैल 2024 शुभ मुहूर्त (11 april Shubh Muhurat)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04.30- सुबह 05.15
अभिजित मुहूर्त सुबह 11.57 – दोपहर 12.48
गोधूलि मुहूर्त शाम 06.44 – शाम 07.06
विजय मुहूर्त दोपहर 02.30 – दोपहर 03.21
अमृत मुहूर्त रात 11.23 – प्रात: 12.53, 12 अप्रैल
निशिता काल मुहूर्त प्रात: 11.59- प्रात: 12.44, 12 अप्रैल
पढ़ें  Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 26 जून 2026 : आज ज्येष्ठ द्वादशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

11 अप्रैल 2024 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड – सुबह 06.00 – सुबह 07.35
  • गुलिक काल – सुबह 09.11 – सुबह 10.47
  • भद्रा – प्रात: 02.02- प्रात: 05.59, 12 अप्रैल 2024

आज का उपाय

गुरुवार के दिन दूध और केसर की खीर बनाकर पहले भगवान विष्‍णु को भोग लगाएं और फिर पूरे परिवार के साथ मिलकर खाएं. मान्यता है इससे करियर में चार चांद लग जाते हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment