उत्तर प्रदेश में 25 लाख युवाओं को मिलेगा टैबलेट, आज से योगी सरकार शुरू करेगी महाअभियान

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के 25 लाख युवाओं को ऐसी सौगात देने वाली है जो उनको अपना भविष्य उज्जवल बनाने में मददगार होगी। योगी सरकार रविवार, 15 नवंबर से युवाओं को टैबलेट का वितरण शुरू करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल से इस टैबलेट वितरण की शुरुआत करेंगे। यह टैबलेट उच्च शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं को दिए जाएंगे।

यूपी की योगी सरकार ‘ स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना ‘ के तहत 25 लाख टैबलेट बांटने वाली है जिसका फायदा प्रदेश के विभिन्न शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले पात्र छात्र-छात्राओं को मिलेगा। पहले दिन करीब 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट दिए जाएंगे। लखनऊ में होने वाले इस कार्यक्रम में लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के विद्यार्थी शामिल होंगे।

इन युवाओं को मिलेगा टैबलेट

  • ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन के छात्र-छात्राएं।
  • डिप्लोमा, पॉलिटेक्निक और आईटीआई के विद्यार्थी।
  • तकनीकी शिक्षा, मेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राएं।
  • चिकित्सा शिक्षा, कृषि शिक्षा एवं रिसर्च से जुड़े संस्थानों के विद्यार्थी।
  • कौशल विकास (Skill Development) और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थी।
  • केंद्रीय विश्वविद्यालयों सहित राज्य के विभिन्नशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले पात्र छात्र-छात्राएं।
  • एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, पशुधन और संस्कृति विभाग से जुड़े शिक्षण संस्थान

योजना के लिए आवेदन फॉर्म की जरूरत नहीं

इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं को अलग से कोई फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। शिक्षण संस्थानों की ओर से डिजीशक्ति पोर्टल पर डेटा अपलोड किया जाएगा।

आय या आयु सीमा नहीं

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना योजना के लिए कोई विशेष आय या आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

पढ़ें  'यूपी को मिला पीएम मोदी के विजन का लाभ...', सीएम योगी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

टैबलेट में क्या-क्या खासियतें होंगी

सरकार की ओर से दिए जाने वाले टैबलेट में 3 जीबी रैम होगी। इसकी डिस्प्ले साइज 8 इंच होगी। इसमें 1.8 GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा। टैबलेट में 5 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा।

योगी सरकार की यह पहल स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत युवाओं को डिजिटल एजुकेशन से जोड़ने के लिए है। टैबलेट मिलने से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए ऑनलाइन सामग्री और अन्य डिजिटल सुविधाएं आसानी से हासिल हो सकेंगी। उनको कौशल सीखने और रोजगार से जुड़ी जानकारियां भी हासिल करने में भी सहायता मिल सकेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment