ग्रेटर नोएडा में सभी भूमिगत जलाशयों की होगी सफाई, 15 सितंबर से शुरू होगा अभियान

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर में स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी भूमिगत जलाशयों की सफाई कराने का निर्णय लिया है। सफाई अभियान की शुरुआत 15 सितंबर से ओमीक्रॉन वन से होगी। प्राधिकरण ने इसके लिए नवंबर तक का तिथिवार शेड्यूल जारी कर दिया है।

दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर जल विभाग ने जलाशयों की सफाई की पूरी कार्ययोजना तैयार की है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में भूमिगत जलाशयों की सफाई कराई जाएगी। सफाई के दौरान संबंधित क्षेत्रों में पानी का प्रेशर कम रहने की संभावना है। कहीं पानी की आपूर्ति प्रभावित होती है तो प्राधिकरण की ओर से टैंकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी।

प्राधिकरण ने सभी बिल्डरों और अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को भी पत्र भेजकर सोसाइटी परिसरों में बने जलाशयों की सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने शहरवासियों से अपील की है कि सफाई के दौरान पानी का प्रेशर कम रह सकता है, इसलिए लोग पहले से ड्रम आदि में पर्याप्त पानी स्टोर कर लें और पानी की खपत कम करें।

नवंबर तक चलेगा सफाई अभियान

शेड्यूल के मुताबिक 15-17 सितंबर ओमीक्रॉन वन, 21-23 सितंबर ओमीक्रॉन वन-ए व ईडब्ल्यूएस सोसाइटी, 24-26 सितंबर ओमीक्रॉन वन-ए व जीएच-03 सोसाइटी, 28-30 सितंबर म्यू-2 और 1-3 अक्टूबर लोटस वैली सोसाइटी में सफाई होगी। इसके बाद सेक्टर ज्यू-1, सेक्टर-36 व 37, बीएचएस-16, अल्फा-1 व 2, ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गामा-1 व 2, बीटा-1 व 2, डेल्टा-1, 2 व 3 समेत अन्य क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से सफाई कराई जाएगी। अभियान 25-27 नवंबर को संकल्प सोसाइटी में सफाई के साथ पूरा होगा।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा के गांवों में बने पंचायत भवनों में प्राधिकरण देगा ई-लाइब्रेरी की सौगात

पानी की समस्या पर इन नंबरों पर करें संपर्क

पानी की आपूर्ति में परेशानी होने पर निवासी 7011880693, 8923799737, 9811839456, 8285944793, 9873763995, 9899331572, 9654302913, 8130504019, 8377911380 और 9871090100 पर संपर्क कर सकते हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment