क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई कैफ पर होटल में महिला से रेप का आरोप, लखनऊ में केस दर्ज

Sanchar Now
2 Min Read

लखनऊ। क्रिकेटर मुहम्मद शमी के भाई पर शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। रविवार को आशियाना पुलिस ने देर रात मो. कैफ व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

आशियाना निवासी महिला के मुताबिक वर्ष 2020 में वह एनसीआर में रहती थी। पति से तलाक के बाद बेटे के साथ जीवन यापन कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात शमी के भाई कैफ से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई और मिलना-जुलना बढ़ गया।

महिला का आरोप है कि कैफ़ ने शादी का भरोसा दिया। पीड़िता के मुताबिक नौ सितंबर 2023 को कैफ़ के कहने पर वह कोलकाता गई थी जहां एक होटल में यौन शोषण किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है

महिला के अनुसार वह वर्ष 2023 में एक एयरलाइंस में केबिन क्रू थी। आरोपी ने नौकरी पसंद न होने की बात कहकर दबाव बनाया और वर्ष 2026 में नौकरी छुड़वा दी।

दिसंबर 2025 में आईपीएल नीलामी के बाद शादी करने का भरोसा दिया, लेकिन नीलामी के बाद भी शादी नहीं की। विरोध करने पर आरोपित ने बातचीत के लिए बुलाया। वहां उसके परिवार के लोग भी मौजूद थे। पीड़िता का आरोप है कि सभी ने धमकी दी और शादी से इनकार कर दिया।

पढ़ें  डांस करते हुए किया ऐसा ट्रैफिक कंट्रोल… लोग तारीफ करने को हुए मजबूर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment