उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इस बीच पार्टी ने सोशल मीडिया टीम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने पदाधिकारियों की घोषणा की है, जिसमें प्रकोष्ठ संकुल संयोजक एवं सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सह-संयोजक एवं सदस्य शामिल हैं, जो इस प्रकार हैं.
पार्टी ने ओम प्रकाश श्रीवास्तव को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया है. वहीं संतराज यादव और डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक बनाया है. इसके अलावा पार्टी की ओर से सुभाष यदुवंश को सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इन पदाधिकारियों को भी मिला मौका
लिस्ट में गौरव वाष्र्णेय और विनीत मालवीय को सोशल मीडिया सह-संयोजक के पद पर जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा और विवेक लवानिया को भी सोशल मीडिया सह-संयोजक का पदभार दिया गया है. यह सभी पदाधिकारी सोशल मीडिया की जिम्मेदारी निभाएंगे.
वहीं लिस्ट में जयंत शिवाच को सोशल मीडिया सदस्य बनाया गया है. इनके अलावा वाई. के. शर्मा और अभिमन्यु सिंह को भी सोशल मीडिया सदस्य की जिम्मेदारी से नवाजा गया है. यह जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से दी गई हैं.
13 लोगों को मिली जिम्मेदारी
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कुल 13 लोगों की नियुक्ति की है. इसमें कोष्ठ संकुल संयोजक एवं सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सह-संयोजक एवं सदस्य शामिल हैं. इन सभी को पार्टी का स्टेंड रखने और सोशल मीडिया गतिविधि के साथ रणनीति पर काम करने के लिए नियुक्त किया गया है.
बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी एक नए सिरे से बदलाव करती हुई नजर आ रही है. पार्टी ने बीते दिनों राष्ट्रीय महामंत्रियों की भी नियुक्ति की है. इसके अलावा यूपी के कई क्षेत्रों में अपनी नई टीम का ऐलान किया है. पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में बीजेपी एक नई रणनीति और नई टीम के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है.
