सीएम योगी आज 818 युवाओं को देंगे अप्वाइंटमेंट लेटर, यूपी में नौकरी का देने का महाभियान शुरू

Sanchar Now
3 Min Read

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के युवाओं को ज्‍यादा से ज्‍यादा रोजगार देने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है. इसी कड़ी में शनिवार 19 सितंबर को लखनऊ के लोकभवन सभागार में कार्यक्रम होने जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विभिन्न विभागों में चयनित 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देंगे. इसके अलावा 797 अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. सरकार की ओर से कुल 818 युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग, उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं और आयुष विभाग से जुड़े विभागों के जरिए रोजगार दिया गया है.

48 अभ्यर्थियों को यहां मिला रोजगार 

नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियों में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के तहत विभिन्न ट्रेडों के अनुदेशक भी शामिल हैं. इस श्रेणी में 48 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. इनमें मैकेनिक (ट्रैक्टर), पेंटर (सामान्य), सर्वेयर, मैकेनिकल मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, लेदर गुड्स मेकर, वायरमैन और प्लंबर जैसे पद शामिल हैं. प्लंबर के पद पर चयनित अभ्यर्थियों की संख्या 31 है, जबकि मैकेनिक (ट्रैक्टर) के 6, वायरमैन के 4 और पेंटर (सामान्य) के 4 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा.

सर्वेयर, मैकेनिकल मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स, लेदर गुड्स मेकर के एक-एक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इन नियुक्तियों से विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में तकनीकी शिक्षा एवं प्रशिक्षण से जुड़ी गतिविधियों को मजबूती मिलेगी. वहीं, अलग-अलग ट्रेडों में अनुदेशकों की नियुक्ति से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को संबंधित क्षेत्रों में बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा.

स्वास्थ्य विभाग में 357 एक्सरे-टेक्नीशियन को मिलेगा नियुक्ति पत्र

उत्तर प्रदेश उद्योग निदेशालय, कानपुर के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के नौ पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. इन सहायक सांख्यिकीय अधिकारियों की नियुक्ति से विभागीय स्तर पर आंकड़ों के संकलन, विश्लेषण और विभिन्न औद्योगिक गतिविधियों से संबंधित सांख्यिकीय कार्यों को गति मिलेगी.

पढ़ें  बिना शोधित हुए नदियों में न गिरे किसी नाले का पानी: स्वतंत्र देव सिंह

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं विभाग के 357 एक्सरे-टेक्नीशियन के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. आयुष विभाग में होम्योपैथिक फार्मासिस्ट के 361, होम्योपैथिक प्रोफेसर के चार, आयुर्वेद प्रोफेसर के पांच, आयुर्वेद रीडर के 22, यूनानी प्रोफेसर के एक, यूनानी रीडर के एक और यूनानी लेक्चरर के 10 पदों पर चयनित कुल 404 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा,

एक नजर में नियुक्तियां 

  • व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विभिन्न ट्रेडों में अनुदेशक : 48
  • उद्योग विभाग में सहायक सांख्यिकीय अधिकारी: 9
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में एक्सरे-टेक्नीशियन: 357
  • होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक और यूनानी समेत विभिन्न पद: 404
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment