हरिनाम संकीर्तन से गूंजा ग्रेटर नोएडा, इस्कॉन गर्ल्स फोरम ने सात दिवसीय पदयात्रा से दिया आध्यात्मिक संदेश

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। इस्कॉन के गौरवपूर्ण 60 वर्ष पूर्ण होने और विश्व हरिनाम सप्ताह के अवसर पर इस्कॉन गर्ल्स फोरम (IGF) ग्रेटर नोएडा की ओर से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सात दिवसीय पदयात्रा एवं हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में भक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश पहुंचाया गया।

सात दिवसीय इस अभियान का आयोजन परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज के आशीर्वाद एवं पूर्णानंदी माताजी के मार्गदर्शन में किया गया। पदयात्रा का उद्देश्य श्रीकृष्ण के पवित्र नाम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के साथ अधिक से अधिक लोगों को आध्यात्मिक जीवन और भारतीय संस्कृति से जोड़ना रहा।

सात दिनों तक ग्रेटर नोएडा के विभिन्न प्रमुख स्थानों और क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान इस्कॉन गर्ल्स फोरम से जुड़ी बालिकाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पदयात्रा के दौरान “हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे” महामंत्र का संकीर्तन किया गया।

अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उन्हें हरिनाम संकीर्तन, भगवद्गीता और श्रील प्रभुपाद की शिक्षाओं के महत्व से अवगत कराया गया। आयोजकों ने बताया कि विश्व हरिनाम सप्ताह के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि श्रीकृष्ण के पवित्र नाम का संकीर्तन किसी एक स्थान या वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का सरल माध्यम है।

सात दिवसीय अभियान में युवतियों की सक्रिय सहभागिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। पदयात्रा के माध्यम से युवा पीढ़ी को भक्ति, संस्कार, सेवा और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया गया।

पढ़ें  नोएडा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव: पुलिस बता रही आत्महत्या, पिता का आरोप- 'दोस्ती के चलते हत्या कर लटकाया'

इस्कॉन के 60 वर्षों की यात्रा और विश्व हरिनाम सप्ताह के अवसर पर आयोजित यह अभियान हरिनाम, भक्ति और जन-जागरण का सुंदर संगम रहा। पदयात्रा के माध्यम से ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के संदेश को पहुंचाने का प्रयास किया गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment