राज्यसभा की 10 सीटें और 2027 का रण….मोदी-योगी की 1 घंटे से ज्यादा मुलाकात, क्या-क्या हुआ मंथन?

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब एक घंटे मुलाकात की. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राज्य में आगामी विधानसभा, राज्यसभा और एमएलसी (MLC) चुनावों की तैयारियों पर चर्चा हुई.

बताया जा रहा है कि राज्यसभा की 10 सीटों में से ज़्यादा से ज़्यादा सीटें जीतने की रणनीति पर बातचीत हुई. इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को विधानसभा चुनावों के बारे में जमीनी स्तर की जानकारी दी. बैठक में विधानसभा चुनावों की तैयारियों और भविष्य की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ.

बता दें, यूपी में अगला विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राज्य की राजनीति तेजी से गर्माने लगी है. सीएम योगी का प्रधानमंत्री आवास पहुंचना और दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत होना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है.

जानकारों की मानें तो प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बीच होने वाली हर मीटिंग का अपना महत्व होता है, खासकर तब जब राज्य में चुनाव की तैयारियां की जा रही हो. यह मीटिंग आने वाले समय में पार्टी की दिशा और रणनीति को समझने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है.

वहीं, उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान है. इसमें 5 स्नातक कोटे की और 6 शिक्षक क्षेत्र की MLC सीटें शामिल हैं. MLC चुनाव आम विधानसभा चुनाव की तरह विधायकों के वोट से नहीं, बल्कि सीधे शिक्षकों और स्नातक मतदाताओं के वोटों से तय होता है. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के साथ बातचीत में MLC चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई.

पढ़ें  पड़ोसी के घर खेलने गई मासूम तो पिता ने कर दी हत्या, फिर खुद थाने जाकर दर्ज करा दी गुमशुदगी की रिपोर्ट
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment