IND vs WI वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेट रिकॉर्ड के साथ जानें कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला?

Sanchar Now
2 Min Read

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच कल यानी रविवार, 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा. पहला मैच 27 सितंबर को, दूसरा वनडे मैच 30 सितंबर को और तीसरा व अंतिम वनडे मैच 3 अक्टूबर को खेला जाएगा. तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी.

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की इस सीरीज में भारत के कई अहम खिलाड़ी नहीं हैं. वनडे के उपकप्तान श्रेयस अय्यर, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर व अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी भारत की टी20 टीम में हैं, जो एशियन गेम्स के लिए जापान में हैं. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. साथ ही ROKO यानी विराट कोहली और रोहित शर्मा भी एक बार फिर एक्शन में दिखेंगे. दोनों आखिरी बार इंग्लैंड में वनडे सीरीज में खेले थे.

कब और कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच का टॉस दोपहर डेढ़ बजे होगा. वहीं मैच की शुरुआत दोपहर दो बजे से होगी. यानी मैच की पहली गेंद दोपहर दो बजे पड़ेगी.

कहां लाइव देख पाएंगे भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला वनडे?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकेंगे. मुकाबले की कमेंट्री हिंदी और अंग्रेजी दोनों में सुन और देख सकते हैं. वहीं मोबाइल पर मैच देखने वाले दर्शक इस मुकाबले को जियोस्टार पर लाइव देख सकेंगे. साथ ही इस मैच का लाइव स्कोर और सारे अपडेट्स आपको abplive.com पर भी देख सकते हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment