‘हमें कातिल कहा’: सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आए कृष्णा-कश्मीरा शाह, गोविंदा की रूमर्ड GF कोमल रानी के बयान पर किया पलटवार

Sanchar Now
3 Min Read

गोविंदा की मैरिड लाइफ विवादों में है. एक ओर उनकी और सुनीता आहूजा की अनबन की चर्चा है. दूसरी ओर एक्टर का नाम उनकी को-एक्ट्रेस कोमल रानी संग जोड़ा जा रहा है. हाल ही में सुनीता ने मंदिर से वीडियो पोस्ट कर बताया कि उनका घर टूट रहा है. इसके बाद कोमल रानी ने पलटवार किया. कोमल रानी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी किया. पोस्ट में उन्होंने सुनीता पर अपने पति को सालों से ‘मारने’ की कोशिश करने का आरोप लगाया.

कोमल रानी के बयान पर सुनीता आहूजा चुप हैं. लेकिन कश्मीरा शाह ने चुप्पी तोड़ी है. कश्मीरा ने पोस्ट कर सुनीता के लिए सपोर्ट दिखाया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

कोमल रानी पर भड़कीं कश्मीरा 

रविवार, 27 सितंबर को इंस्टाग्राम पर सुनीता के साथ एक कोलैबोरेशन पोस्ट में काश्मीरा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक्सपेरियंस शेयर किया है. उन्होंने कहा कि 30 साल काम करने और करीब 50 फिल्मों का हिस्सा रहने के बाद भी उनके किसी भी को-स्टार को उनकी पर्सनल लाइफ या फीलिंग्स के बारे में नहीं पता था. कश्मीरा का कहना है कि वो सब कुछ सिर्फ अपने पति कृष्णा अभिषेक के साथ शेयर करती थीं.

गोविंदा और कोमल के बीच करीबियों पर तंज कसते हुए कश्मीरा ने लिखा कि- कभी भी वर्क एनवायरनमेंट में इतना गहरा बंधन नहीं देखा, जहां कोई को-वर्कर इतनी निजी बातें जानता हो. सुनीता का बचाव करते हुए वो लिखती हैं कि मैं जानती हूं कि मैं एक मजबूत महिला हूं और मैं मजबूत महिलाओं वाले परिवार में शादी करके आई हूं. जो महिलाएं अपने परिवार की हिफाजत करती हैं, उन्हें अक्सर “रूड, ओबनॉक्सियस, डॉमिनेटिंग, फोकस्ड, सेल्फिश” जैसे लेबल दिए जाते हैं, लेकिन पहली बार उन्हें “कातिल” कहा जा रहा है.

पढ़ें  सेल्फी लेने के बाद रियान पराग ने ग्राउंड स्टाफ का फेंक दिया फोन? जानें मामले का पूरा सच

सुनीता को मेंशन करते हुए कश्मीरा लिखती हैं कि मुझे गर्व है कि आप ऐसी महिला हैं @officialsunitaahuja और मैं हमेशा आपके साथ खड़ी रहूंगी.

ये पहली बार नहीं है जब कश्मीरा ने सुनीता के पक्ष में कुछ लिखा है. जब से उनके और सुनीता आहूजा के बीच कड़वाहट खत्म हुई है. वो सुनीता के साथ खड़ी नजर आ रही हैं. फैन्स को इंतजार सुनीता के जवाब का है. देखते हैं कि कोमल रानी के आरोपों पर सुनीता क्या बोलती हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment