आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 30 सितंबर 2026 : आज आश्विन कृष्ण चतुर्थी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 30 September 2026: आज​ पितृ पक्ष की चतुर्थी श्राद्ध है. आज के दिन उन पितरों का श्राद्ध और तर्पण होता है, जिनका निधन किसी भी माह के किसी भी पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ होता है. चतुर्थी श्राद्ध का कुतुप मुहूर्त 11:47 ए एम से 12:35 पी एम तक और रौहिण मुहूर्त 12:35 पी एम से 01:22 पी एम तक है. इन दोनों मुहूर्त में आप श्राद्ध और तर्पण कर सकते हैं. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन कृष्ण चतुर्थी तिथि, भरणी नक्षत्र, बालव करण, वज्र योग, उत्तर का दिशाशूल और मेष राशि में चंद्रमा है. आज सर्वार्थ सिद्धि योग बना है, जो सुबह में 07:36 ए एम से लेकर कल सुबह 06:14 ए एम तक है. यह एक शुभ फलदायी योग है, जिसमें किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं.

जो लोग आज बुधवार व्रत हैं, वो सर्वार्थ सिद्धि योग में विधिपूर्वक गणेश जी की पूजा करें. उनको दूर्वा, अक्षत्, सिंदूर, धूप, दीप, चंदन, मोदक, लड्डू, फल आदि अर्पित करके पूजन करें. बुधवार व्रत कथा सुनें और गणेश जी की आरती करें. ओम गं गणपतये नमो नम: मंत्र का जाप करें, इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं. इसमें गणेश जी का बीज मंत्र गं भी शामिल है. यह गणेश मनोकामना पूर्ति मंत्र है. जिनकी कुंडली में बुध दोष है, वे लोग गाय को हरा चारा खिलाएं, हरे रंग की रूमाल पॉकेट में रखें. आपको लाभ होगा. पंचांग से जानें दिनभर के मुहूर्त और अशुभ समय.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 30 सितंबर 2026

पढ़ें  Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 6 मई 2026 : ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुूहूर्त का समय

आज की तिथि- चतुर्थी – 02:55 पी एम तक, उसके बाद पंचमी
आज का नक्षत्र- भरणी – 07:36 ए एम तक, कृत्तिका – 06:02 ए एम, अक्टूबर 01 तक, उसके बाद रोहिणी
आज का करण- बालव – 02:55 पी एम तक, कौलव – 01:45 ए एम, अक्टूबर 01 तक, फिर तैतिल
आज का योग- वज्र – 12:20 ए एम, अक्टूबर 01 तक, फिर सिद्धि
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- मेष – 01:13 पी एम तक, उसके बाद वृषभ

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:13 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:08 बजे
चंद्रोदय: रात 08:30 बजे
चंद्रास्त: सुबह 09:48 बजे

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:37 ए एम से 05:25 ए एम
सर्वार्थ सिद्धि योग: 07:36 ए एम से 06:14 ए एम, अक्टूबर 01
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:10 पी एम से 02:58 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:47 पी एम से 12:35 ए एम, अक्टूबर 01
अमृत काल: 03:48 ए एम, अक्टूबर 01 से 05:17 ए एम, अक्टूबर 01

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 06:13 ए एम से 07:43 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:43 ए एम से 09:12 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:42 ए एम से 12:11 पी एम
चर-सामान्य: 03:10 पी एम से 04:39 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:39 पी एम से 06:08 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:39 पी एम से 09:10 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:10 पी एम से 10:40 पी एम
चर-सामान्य: 10:40 पी एम से 12:11 ए एम, अक्टूबर 01
लाभ-उन्नति: 03:13 ए एम से 04:43 ए एम, अक्टूबर 01

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 29 September 2024 : आज द्वादशी तिथि का श्राद्ध, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 07:43 ए एम से 09:12 ए एम
गुलिक काल- 10:42 ए एम से 12:11 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:35 पी एम
राहुकाल- 12:11 पी एम से 01:40 पी एम
दिशाशूल- उत्तर

शिववास

कैलाश पर – 02:55 पी एम तक, उसके बाद नंदी पर.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment