नुसरत भरूचा का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में भर्ती, काम के सिलसिले में गई थीं बाली

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा काम के सिलसिले में बाली गई थीं, जहां उनका एक्सीडेंट हो गया है. एक्ट्रेस को चोट आई है. अभी उनका बाली के अस्पताल में इलाज चल रहा है. वे एक्सीडेंट के बाद बाली में कुछ और वक्त तक रुकेंगी. एक्ट्रेस की चोट किस तरह की है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है. एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस ने एक हफ्ते पहले अपने सोशल मीडिया फीड पर छुट्टियों की कुछ तस्वीरें शेयर की थीं.

नुसरत भरूचा टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म का हिस्सा हैं. यह फिल्म टाइगर श्रॉफ और नुसरत भरूचा के बीच पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन है. फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पिंकविला को बताया, ‘टीम को कोई ऐसा चाहिए था जो कहानी में मजबूती और इमोशनल गहराई, दोनों ला सके. नुसरत हमेशा से सबसे मजबूत चॉइस में से एक रही हैं. उनके रोल में दम है और दर्शक उन्हें एक रोमांचक नए अवतार में देखेंगे.’

खास है नुसरत भरूचा का किरदार

फिल्म में नुसरत के किरदार के बारे में जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि मेकर्स ने ऐसा रोल लिखा है जो फिल्म की कहानी में काफी अहमियत रखता है. यह भी कहा जा रहा है कि उनका रोल आम फीमेल को-लीड से कहीं ज्यादा है. फिल्म में पश्मीना रोशन, अभिषेक बनर्जी और एल्विश यादव भी अहम रोल में हैं. यह प्रोजेक्ट प्रोड्यूसर विक्की जैन के लिए भी एक बड़ा माइलस्टोन है, जो अपने नए लॉन्च किए गए बैनर वीजे फ्रेम्स के तहत प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं. नुसरत भरूचा को आखिरी बार कॉमेडी थ्रिलर ‘उफ ये सियापा’ में सोहम शाह के साथ देखा गया था.

पढ़ें  'तुम खबर ले रहे हो कि डरा रहे हो', पत्रकार के सवाल पर खेसारी लाल यादव ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो वायरल

‘प्यार का पंचनामा’ से हुईं मशहूर

नुसरत भरूचा ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने ‘जय संतोषी मां’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. उन्हें साल 2010 की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ और ‘प्यार का पंचनामा’ में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रियता मिली. कॉमेडी फिल्म ‘प्यार का पंचनामा 2’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ में अभिनय के साथ नुसरत भरूचा का करियर आगे बढ़ा. उन्होंने तब से ‘छोरी’, ‘जनहित में जारी’ और ‘राम सेतु’ में अभिनय किया है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment