उत्तर प्रदेश में सपा ने कांग्रेस को दिया 54 सीटों का प्रस्ताव! कथित सूची वायरल, आधिकारिक पुष्टि बाकी

Sanchar Now
4 Min Read

लखनऊ, विशेष संवाददाता । यूपी में चुनावी हलचल तेज है। इस बीच कांग्रेस के 181 सीटों वाली वायरल सूची के बाद अब समाजवादी पार्टी के काउंटर ऑफर वाली लिस्ट भी वायरल हो रही है। समाजवादी पार्टी की वायरल इस लिस्ट में कांग्रेस को 54 सीटों का ऑफर दिया गया है। हालांकि, इसकी पुष्टि न तो लाइव हिंदुस्तान करता है और न ही सपा की ओर से ऐसी किसी सूची के बारे में जानकारी होने की बात कही गई है।

यूपी विधानसभा चुनाव की घोषणा में अब चंद महीने बचे हैं। इंडिया गठबंधन में सपा-कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने स्वयं कहा है कि कांग्रेस ने उन्हें 181 सीटों की सूची सौंपी है। सोमवार को सोशल मीडिया पर कांग्रेस के 181 सीटों की सूची वायरल हुई। हालांकि किसी स्तर पर इस सूची की पुष्टि नहीं की गई। कांग्रेस की इस सूची में कई उन सीटों का जिक्र किया गया है कि जिनको सपा 2022 के चुनाव में जीत चुकी है। इसीलिए इस सूची को लेकर संदेह जताया गया।

सपा की वायरल सूची

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के 181 सीटों की सूची के बाद अब 54 सीटों पर सपा के दावेदारी की लिस्ट वायरल हो रही है।

अभी बातचीत होना बाकी

सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक सूची और वायरल हुई। इसमें सपा ने 54 सीटों का ऑफर दिया गया है। हालांकि कांग्रेस और सपा में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी बातचीत होना बाकी है। इसके बाद ही दोनों पार्टियों में यह तय होगा कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनग, मुरादाबाद, रामपुर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध, अलीगढ़ और मथुरा शामिल हैं।

पहले कांग्रेस की सूची वायरल

इससे पहले कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी को सौंपी गई 181 विधानसभा सीटों की सूची सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही है। इस लिस्ट ने चुनावी हलचल इसलिए ज्यादा पैदा कर दी है क्योंकि कांग्रेस ने करीब दो दर्जन ऐसी सीटें भी मांग ली हैं जिन्हें सपा ने पिछले चुनावों में जीता था।

पढ़ें  दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर रेंग-रेंग कर चल रहीं गाड़ियां, लगा लंबा जाम, किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए क्रेन, बुलडोजर, वज्र वाहन तैनात

फार्म-6 की गड़बड़ी पर भ्रष्ट अफसर जेल जाएंगे: अखिलेश

उधर, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा है कि फार्म- 6 की किसी भी गड़बड़ी के लिए जनता भाजपाइयों व भ्रष्ट अधिकारियों को छठी का दूध याद दिला देगी। भ्रष्ट अधिकारियों का अगला पड़ाव कारागार होगा। उन्होंने चुनाव आयोग का स्पष्टीकरण आने के बाद कटाक्ष करते हुए कहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री को 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने का आंकड़ा कहां से मिला। अब जनता पूछ रही है कि अफवाह फैलाने के लिए आरोपी व्यक्ति पर किस धारा में मुकदमा दर्ज होता है? अखिलेश ने कहा है कि भाजपाई और उनके षडयंत्रजीवी संगी-साथी यूपी में अपनी हार सामने देखकर विशेष खुफिया मुहिम एएसडीडी चलाकर अर्थात अब्सेंट शिफ्टेड, डेड या डुप्लीकेट, मतलब ‘अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे’ नाम के जरिए नकली वोट जोड़ने की जो साजिश कर रहे हैं। इस पर हर एक बूथ से लेकर निर्वाचन आयोग तक हमारे बूथ प्रभारी, पीडीए प्रहरी, घोषित व संभावित प्रत्याशी की हर एक नए वोट पर पैनी-गहरी नजर रहेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment