संभल में बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद की ASI जांच आज, भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे एसपी

Sanchar Now
2 Min Read

संभल : संभल में बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद के एएसआई सर्वे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था आज कड़ी की गई थी. मस्जिद के आसपास भारी पुलिस फोर्स और पीएसी के जवानों की तैनाती की गई. हालांकि ASI की टीम टाला बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद का निरीक्षण करने नहीं पहुंची.

इस दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र संभल कोतवाली सहित कई थानों की पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात किया गया. पुलिस और प्रशासन के अनुसार ASI टीम उस इलाके में वहां आई, लेकिन बाबा बहाउद्दीन शाह मस्जिद का निरीक्षण करने नहीं पहुंची.

ASI टीम बाबा वहाउद्दीन शाह मस्जिद का निरीक्षण करने नहीं गई. सिर्फ मनोकामना तीर्थ स्थल की भूमि पर अवैध कब्जे को देखने पहुंची.

अधिवक्ता सुभाष चंद्र त्यागी ने मनोकामना तीर्थ स्थल की भूमि पर अवैध कब्जा कर मुसाफिर खाना बनाने की शिकायत की थी. इसी को लेकर एएसआई की टीम वहीं पहुंची.

ADM सत्य प्रिय सिंह ने बताया अभी अभिलेखों का अवलोकन किया जा रहा है. आज ASI टीम ने बाबा वहाउद्दीन शाह मस्जिद का निरीक्षण नहीं किया.

ASP के मुताबिक RAF, PAC, कई थानो की पुलिस फ़ोर्स को तैनात किया गया था. सुरक्षा व्यवस्था चाक चोबंद रखी गईं.

दरअसल, अधिवक्ता सुभाष त्यागी ने जिला प्रशासन से शिकायत कर आरोप लगाया था कि विवादित जामा मस्जिद की भूमि पर अवैध कब्जा कर बाबा बहाउद्दीन शाह की मस्जिद का निर्माण कराया गया है. शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी ने संभल एसडीएम को मामले की जांच सौंपी थी.

इसी जांच के क्रम में एएसआई टीम द्वारा मस्जिद का निरीक्षण किया जाना प्रस्तावित था. मगर एएसआई की टीम आई, मगर वो मस्जिद की ओर नहीं गई.

पढ़ें  मुरादाबाद में अपने ही घर का AC बना काल! गैस रिफिलिंग के दौरान भीषण ब्लास्ट, मैकेनिक बेटे की दर्दनाक मौत

हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे.

वहीं, मस्जिद में तैनात मुतवल्ली ने शिकायत में लगाए गए आरोपों को ख़ारिज किया है. मुतवल्ली का दावा है कि मस्जिद जिस भूमि पर बनी है, वह दान में मिली भूमि है, फिलहाल प्रशासन और पुलिस की निगरानी में एएसआई टीम के निरीक्षण का इंतजार किया जा रहा है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment