धोनी के सामने ‘RCB-RCB’ के नारों से गूंज उठा चेपॉक स्टेडियम, वीडियो हुआ वायरल

Sanchar Now
3 Min Read

चेन्नई: चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम को महेंद्र सिंह धोनी का गढ़ कहा जाता है। वहां चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थन में पीला रंग छाया रहता है। हालांकि आरसीबी के फैंस सीएसके के इस होम ग्राउंड में भी सबके ऊपर भारी पड़ गए। सीएसके और आरसीबी के बीच हुए मुकाबले में चेपॉक स्टेडियम में आरसीबी की लाल और काली जर्सी पहने हुए बहुत सारे फैंस दिखे। यही वजह रही कि मैच में सीएसके से ज्यादा आरसीबी-आरसीबी के नारे लग रहे थे।

सीएसके के ग्राउंड में आरसीबी के नारे

चेपॉक में जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर कदम रखते हैं तो उन्हें बहुत सारा प्यार मिलता रहा है। लेकिन आज एक और खिलाड़ी मैदान में ऐसा था जिसने सबका ध्यान खींच लिया। वो और कोई नहीं बल्कि ‘किंग’ विराट कोहली थे। सोशल मीडिया पर जमकर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में देखा जा सकता है कि सीएसके के चेपॉक मैदान पर क्रिकेट फैंस जमकर आरसीबी-आरसीबी के नारे लगा रहे हैं। ये बेहद हैरान करने वाला वीडियो है क्योंकि सीएसके की टीम को यहां हमेशा से काफी सपोर्ट मिलता हुआ आया है।

विराट के भी लगे नारे

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में विराट कोहली को भी बहुत समर्थन मिला। लोग कोहली के नाम के नारे लगा रहे थे और उनकी कलाकृतियां बना रहे थे। चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस आमतौर पर अपनी टीम के प्रति बहुत वफादार होते हैं। वे अपनी टीम का समर्थन करने के लिए पीले रंग के कपड़े पहनते हैं और स्टेडियम को पीले रंग से भर देते हैं। लेकिन आरसीबी के प्रशंसक भी कम नहीं हैं। वे अपनी टीम का समर्थन करने के लिए लाल और काले रंग के कपड़े पहनते हैं और हर जगह मौजूद रहते हैं।

पढ़ें  विराट कोहली बने इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज, पूरन और अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे

विराट भी बहुत पॉपुलर

विराट कोहली भारत के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। उनके फैंस पूरी दुनिया में हैं। जब वह बल्लेबाजी करने आते हैं, तो पूरा स्टेडियम खुशी से झूम उठता है। हालांकि सीएसके के खिलाफ मैच में विराट कोहली ज्यादा कुछ खास कर नहीं पाए। विराट इस मैच में 30 गेंद खेलकर 31 रन ही बना पाए।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment