रोहित शर्मा से आगे निकले आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग, टी20 इंटरनेशनल में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Sanchar Now
2 Min Read

आयरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान पॉल स्टर्लिंग (Paul Stirling) ने इतिहास रच दिया है. वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. स्टर्लिंग से पहले यह बड़ा रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के नाम दर्ज था. जिन्होंने भारतीय टीम की तरफ से 159 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. मगर संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ आज (29 जनवरी 2026) मैदान में उतरते हुए स्टर्लिंग ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने आयरलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से 160 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं.

पॉल स्टर्लिंग का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर 

35 वर्षीय पॉल स्टर्लिंग ने आयरलैंड क्रिकेट टीम की तरफ से खबर लिखे जाने तक कुल 160 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 157 पारियों में 3874 रन निकले हैं. स्टर्लिंग के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक शतक और 24 अर्धशतक दर्ज है. एक मैच में खेली गई 115 रनों की शतकीय पारी उनकी सर्वोच्च पारी है.

वहीं बात करें उनके गेंदबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने 41 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 32.35 की औसत से 20 सफलता प्राप्त की है. एक मुकाबले में 21 रन खर्च कर तीन विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.

आपके लिए और..

ऐतिहासिक मुकाबले में कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए स्टर्लिंग

हालांकि, ऐतिहासिक मुकाबले में स्टर्लिंग कुछ खास कारनामा नहीं कर पाए. संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच 266.66 की स्ट्राइक रेट से केवल आठ रन ही बना पाए.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment