UP में 6 पीसीएस अफसरों के तबादले; मथुरा से राकेश कुमार हमीरपुर भेजे गए, महेश प्रकाश अपर जिलाधिकारी कानपुर नगर

Sanchar Now
3 Min Read

PCS Officer Transfers in UP: यूपी में योगी सरकार ने गुरुवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल कर दिया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने 6 पीसीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया है. पीसीएस अफसर राकेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा से एडीएम वित्त एवं राजस्व हमीरपुर व अनूप कुमार मिश्रा विशेष कार्य अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गोरखपुर से नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा बनाए गए हैं.

इनका भी हुआ तबादला

वहीं, राजेश कुमार एडीएम न्यायिक कानपुर नगर से एडीएम नागरिक आपूर्ति कानपुर नगर बनाए गए हैं. महेश प्रकाश प्रतीक्षारत से एडीएम न्यायिक कानपुर नगर बनाए गए हैं. रिंकी जायसवाल प्रतीक्षारत से मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा बनाया गया है. अजय कुमार एसडीएम कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद बनाए गए हैं.

पहले भी हुए थे तबादले

बता दें कि पिछले दिनों योगी सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे. इसमें कुमार प्रशांत को सचिव राज्य सूचना आयोग बनाया गया था. राजेश कुमार द्वितीय महानिदेशक पर्यटन से सचिव उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग बनाया गया था. डॉ. वेदपति मिश्रा सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग से महानिदेशक पर्यटन बनाए गए थे. प्रांजल यादव से सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्वद्योग तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया था. वह सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्राोत्साहन के पद पर बने रहेंगे.

आईपीएस अफसरों को मिला था प्रमोशन 

वहीं, नए साल से ठीक पहले योगी सरकार ने आईपीएस अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया था. गृह विभाग ने यूपी कैडर के कुल 45 आईपीएस अधिकारियों के प्रमोशन के आदेश जारी किए थे. 2001 बैच के तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को IG से प्रमोट कर ADG बनाया गया था. इसमें लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा, अयोध्या रेंज के आईजी प्रवीण कुमार और कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार शामिल थे.

पढ़ें  रेखा गुप्ता को चुना गया दिल्ली का नया मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल से की मुलाकात; शपथ आज

2012 के 13 अफसरों भी थे शामिल 

इसके अलावा 2012 बैच के 13 आईपीएस अधिकारियों को SP/SSP से DIG रैंक में पदोन्नति दी गई थी. सहारनपुर के एसएसपी आशीष तिवारी, मेरठ के एसएसपी विपिन टांडा, पीलीभीत के एसपी अभिषेक यादव, मिर्जापुर के एसपी सोमेन वर्मा, गोरखपुर के एसएसपी राज करन नैय्यर और लखीमपुर खीरी के एसएसपी संकल्प शर्मा के नाम प्रमुख थे. इनके अलावा विजय ढुल, सुशील चंद्रभान घुले, सचींद्र पटेल, प्रताप गोपेंद्र यादव, यमुना प्रसाद, संतोष कुमार मिश्रा और हेमराज मीणा को भी DIG बनाया गया था.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment