दिल्ली कैपिटल्स का विकेटकीपर बल्लेबाज गिरफ्तार, रेप समेत लगे थे कई गंभीर आरोप

Sanchar Now
4 Min Read

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई हैं. भारतीय क्रिकेटर को मंगलवार सुबह हुगली में पुलिस ने हिरासत में लिया और कई घंटे की पूछताछ के बाद दोपहर में औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के आरोप से जुड़े मामले में हुई है.

गिरफ्तारी के बाद अभिषेक पोरेल का मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद उन्हें चुंचुड़ा कोर्ट में पेश किया गया. मामले में मंगलवार को ही अग्रिम जमानत पर सुनवाई भी तय थी. इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. हुगली जिला अदालत ने अभिषेक पोरेल को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है.

यह मामला हुगली के मोगरा थाने में एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद सामने आया. महिला ने आरोप लगाया कि अभिषेक पोरेल ने शादी का वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाए. शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि पोरेल ने दोनों के निजी पलों को रिकॉर्ड किया था.

महिला के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई थी. हालांकि, बाद में उसे अभिषेक पोरेल के दूसरी महिलाओं के साथ कथित रिश्तों के बारे में पता चला. इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

FIR में 19 धाराओं का जिक्र

मामले की FIR में कुल 19 धाराओं का जिक्र है. FIR के मुताबिक, कथित घटना 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली में हुई थी. शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि अभिषेक पोरेल ने उसे गैरकानूनी तरीके से अपने पास रखा और खाना तक नहीं दिया.

पढ़ें  'क्योंकि वो अमिताभ बच्चन जी की पत्नी है...', जया बच्चन के नए वायरल वीडियो पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन

FIR में आगे दावा किया गया है कि उसे जानबूझकर अलग-थलग रखा गया, जिसके चलते उसकी शारीरिक स्थिति काफी कमजोर हो गई और वह ठीक से चलने की स्थिति में नहीं रही. शिकायत में यह भी कहा गया है कि फ्लाइट होने के बावजूद उसे कथित चोटों के कारण तत्काल मेडिकल मदद लेनी पड़ी.

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश

इस मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट ने गिरफ्तारी का आदेश देने के साथ-साथ शिकायतकर्ता की तस्वीरों को प्रसारित होने से रोकने के लिए भी निर्देश दिए थे. कोर्ट ने मोगरा पुलिस को अभिषेक पोरेल के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का आदेश दिया है.

पुलिस ने मंगलवार को पहले उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तारी की औपचारिक कार्रवाई पूरी की. इसके बाद उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया और फिर चिनसुराह कोर्ट में पेश किया गया.

फिलहाल मामले में लगाए गए आरोप शिकायत और FIR में दर्ज दावों पर आधारित हैं. इन आरोपों की पुष्टि अदालत में होने वाली आगे की कानूनी प्रक्रिया के दौरान होगी.

पोरेल का कैसा रहा है क्रिकेट कर‍ियर 

अभ‍िषेक पोरेल ने द‍िल्ली कैप‍िटल्स के लिए 35 आईपीएल मैच खेलते हुए 769 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा का रहा है. दिल्ली कैप‍िटल्स ने साल 2026 में 4 करोड़ रुपए में र‍िटेन किया था. वह साल 2023 में द‍िल्ली कैप‍िटल्स की टीम ऋषभ पंत के र‍िप्लेसमेंट के तौर पर आए थे. 23 साल के पोरेल घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं. 32 फर्स्ट क्लास मैचों में 1408 रन बनाए हैं, एक शतक शाम‍िल है. 23 ल‍िस्ट ए मैचों में 833 रन बनाए हैं, इसमें 2 शतक शाम‍िल हैं. 61 टी20 मैचों में 1590 रन बनाए हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment