भाजपा नेता और चार बार विधायक रहे बाला प्रसाद अवस्थी का निधन, 1991 में पहली बार लड़ा था चुनाव

Sanchar Now
1 Min Read

ईसानगर (लखीमपुर)। धौरहरा के पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी का 78 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। चार बार विधायक रहे पूर्व विधायक अवस्थी भाजपा व बसपा, दोनों दलों से विधानसभा पहुंचे। बेल्तुआ गांव निवासी पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जिला पंचायत सदस्य के रूप में की थी। वर्ष 1991 में वह पहली बार भाजपा के टिकट पर धौरहरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए।

वर्ष 1993 में पार्टी ने उन्हें भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया। वर्ष 2005 में पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने उन्हें धौरहरा से प्रत्याशी बनाया और वह चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2012 में पार्टी ने उन्हें मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया।

यहां भी उन्होंने जीत दर्ज की।वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने बसपा छोड़कर भाजपा में वापसी की। पार्टी ने उन्हें उनके गृह क्षेत्र धौरहरा से प्रत्याशी बनाया। चुनाव में जीत हासिल कर वह चौथी बार विधायक बने। उनकी पहचान भाजपा के प्रमुख ब्राह्मण नेताओं में भी रही।

पढ़ें  रुद्रपुर को फायरिंग से दहलाने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार, 3 अवैध हथियार बरामद, ये है तोड़फोड़ की पूरी कहानी
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment