Aaj ka Panchang 17 October 2026: शारदीय नवरात्रि के 7वें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 17 October 2026: आज शारदीय नवरा​त्रि का सातवां दिन है, जिसे महासप्तमी भी कहते हैं. इसमें मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरा​त्रि की पूजा करते हैं. आज शनिवार व्रत, शनिदेव की पूजा और तुला संक्रांति है. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन शुक्ल सप्तमी तिथि, मूल नक्षत्र, गर करण, अतिगण्ड योग, पूर्व का दिशाशूल और धनु राशि में चंद्रमा है. रवि योग सुबह में 06:23 ए एम से है, तो सुबह 09:47 ए एम तक रहेगा.

मां कालरात्रि की पूजा करने से भय, अकाल मृत्यु, रोग, दोष आदि का नाश होता है, शक्ति और पाराक्रम में बढ़ोत्तरी होती है. इस देवी को गुड़ का भोग लगाएं और लाल गुलाब, लाल गुड़हल या रातरानी के फूल अर्पित करें. वहीं आज तुला संक्रांति है.इसका पुण्य काल दोपहर में 12 बजकर 6 मिनट से शाम 5 बजकर 50 मिनट तक है. इसमें आप स्नान और दान करें. दान में गेहूं, गुड़, लाल फल, लाल चंदन, लाल वस्त्र, तांबा आदि का दान करें. जो लोग शनिवार व्रत रखते हैं, वे शनिदेव की पूजा करें और उनको काला गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शमी के पेड़ की सेवा करें. साढ़ेसाती और ढैय्या का दुष्प्रभाव कम होगा.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 17 अक्टूबर 2026

आज की तिथि- सप्तमी – पूरे रात तक
आज का नक्षत्र- मूल – 09:47 ए एम तक, फिर पूर्वाषाढा
आज का करण- गर – 07:11 पी एम तक, वणिज – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- अतिगण्ड – 11:03 पी एम तक, फिर सुकर्मा
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिक्रवार
चंद्र राशि- धनु

पढ़ें  Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 24 जून 2026 : आज ज्येष्ठ शुक्ल दशमी तिथि, जानें पूजा के लिए मुहूर्त का समय

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:23 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:50 बजे
चंद्रोदय: 12:27 पी एम
चंद्रास्त: 10:31 पी एम

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:43 ए एम से 05:33 ए एम
रवि योग: 06:23 ए एम से 09:47 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:43 ए एम से 12:29 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:01 पी एम से 02:46 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:41 पी एम से 12:32 ए एम, अक्टूबर 18

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 07:49 ए एम से 09:15 ए एम
चर-सामान्य: 12:06 पी एम से 01:32 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:32 पी एम से 02:58 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:58 पी एम से 04:24 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:50 पी एम से 07:24 पी एम
शुभ-उत्तम: 08:58 पी एम से 10:32 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:32 पी एम से 12:07 ए एम, अक्टूबर 18
चर-सामान्य: 12:07 ए एम से 01:41 ए एम, अक्टूबर 18
लाभ-उन्नति: 04:49 ए एम से 06:24 ए एम, अक्टूबर 18

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 06:23 ए एम से 07:49 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:23 ए एम से 07:09 ए एम, 07:09 ए एम से 07:54 ए एम
राहुकाल- 09:15 ए एम से 10:40 ए एम
यमगण्ड- 01:32 पी एम से 02:58 पी एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास– भोजन में.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment