UP विधानसभा चुनाव से अमेठी में भाजपा को झटका; इस नेता ने पार्टी छोड़कर थामा बसपा का दामन

Sanchar Now
1 Min Read

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले अमेठी की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष और भादर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह पप्पू ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया है. उनके पार्टी बदलने को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अमेठी की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है.

विश्वनाथ पाल ने दिलाई बसपा की सदस्यता

प्रवीण सिंह पप्पू को बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई. रामगंज स्थित ब्लॉक प्रमुख के स्कूल में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था. प्रवीण सिंह पप्पू इससे पहले भाजपा में मंडल अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

अमेठी विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा

प्रवीण सिंह पप्पू के बसपा में शामिल होने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि बसपा उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में अमेठी विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी बना सकती है. हालांकि, पार्टी की ओर से अभी तक उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

पढ़ें  हापुड़ से Kedarnath Dham यात्रा पर आए थे पति-पत्‍नी, हुए हादसे का शिकार; दर्शन से पहले ही आ गई मौत
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment