बृजभूषण शरण सिंह के काफिले पर पथराव, बवाल के दौरान बाल-बाल बचे बीजेपी सांसद

Sanchar Now
3 Min Read

गोंडा में शनिवार को कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत कटरा बाजार विधानसभा के बरबटपुर में बीजेपी अल्पसंख्यक द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बतौर मुख्‍य अतिथि पहुंचे बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमने देवीपाटन और फैजाबाद मंडल के मुसलमानों का इतिहास खोजा है. अगर मुसलमान ने कुएं में पानी पिया तो सभी पानी पीने वाले मुसलमान हो गए. भाइयों एक बार हम लोग बंटवारा झेल चुके है जो हिंदू मुस्लिम की बात करते हैं वो गलत हैं.

अटल जी के कारण मुसलमानों के चेहरे पर खुशी आई 

उन्‍होंने कहा कि सभी सरकारों ने खुद को मुस्लिमों का हितैषी बताया लेकिन अटल जी के कारण मुसलमानों के चेहरे पर खुशी आई है. कार्यक्रम के बाद बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंच से नीचे उतरे और जा रहे थे इसी दौरान सेल्फी लेने को लेकर दो प्रधान समर्थकों में बवाल हो गया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. साथ ही दोनों समर्थकों ने बीजेपी सांसद अवतार सिंह के काफिले पर भी पथराव किया. दोनों समर्थकों ने पथराव करते हुए कुर्सी फेंकी. मारपीट के बाद एक प्रधान के समर्थक दूसरे प्रधान के समर्थकों को दौड़ाया। फिलहाल बवाल और मारपीट की घटना में कोई घायल नहीं हुआ है.

मोदी को फ‍िर से प्रधानमंत्री बनाना है 

पढ़ें  चार साल की मासूम की रेप के बाद हत्या; कोर्ट ने सौतेले पिता को सुनाई फांसी की सजा

मीडिया से बात करते हुए कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आप उत्तर प्रदेश की बात करिए उत्तर प्रदेश की जनता तय कर चुकी है कि पीएम मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है. समीकरण यही है कि आप भी गए थे गांव में देखा नहीं क्या वहां पर कोई जातिवाद है. क्या वहां पर कोई बिरादरी वाद है क्या वहां पर कोई संप्रदायवाद है यहां पर केवल एक बात चल रही है मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है.

बड़ी संख्‍या में मुस्लिम समाज जुड़ रहा 

वहीं मुस्लिम समाज कितने प्रतिशत आने वाला है इसपर कहा कि आप प्रतिशत मत पूछिए लेकिन इतना जान लीजिए बहुत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज भारतीय जनता पार्टी में जुड़ने जा रहा है. लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि देखिए जब क्रिया होती है तब प्रतिक्रिया होती है इससे पहले भी गठबंधन हो चुके हैं नेताओं का गठबंधन होता है लेकिन जनता का गठबंधन नहीं होता जनता अपने विचार से जाती है और इस समय मोदी लहर चल रही है.

विपक्ष पर हमला बोला 

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह मणिपुर के मुद्दे पर बोलने से मना करते हुए कहा कि मैं देश का इतना बड़ा नेता नहीं हूं कि मैं मणिपुर के मुद्दे पर बोलू. वहीं विपक्ष के एकजुट होने पर कहा कि विपक्ष पहले भी इकट्ठा हुआ था और विपक्ष हमेशा इकट्ठा होता है, लेकिन जनता मोदी जी के पक्ष में ही इकट्ठा होती है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment