7 सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने यमुना प्राधिकरण पर किया हल्ला बोल प्रदर्शन

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण के कार्यालय पर मंगलवार को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में कर्मचारियों ने जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया सफाई कर्मचारी अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार से धरने पर बैठे हुए हैं लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों ने उनकी मांगों को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जिसको लेकर मंगलवार को सफाई कर्मचारियों ने यमुना प्राधिकरण के कार्यालय पर जमकर हल्ला बोल प्रदर्शन किया और प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की।

दरअसल, अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के शाखा अध्यक्ष संजय ठाकुरिया ने बताया कि बीती 13 जनवरी से सफाई कर्मचारी यमुना प्राधिकरण के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने कहा कि कई बार अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया गया लेकिन उसके बाद भी अधिकारियों ने समस्याओं को लेकर कोई सुनवाई नहीं की उन्होंने बताया कि सभी सफाई कर्मचारी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि उनको पूरी सैलरी दी जानी चाहिए और सफाई कर्मचारियों को ईएसआई और पीएफ की सुविधा भी मिले इसके साथ ही सभी कर्मचारियों को यमुना प्राधिकरण द्वारा आई कार्ड और सैलरी स्लिप दी जाए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों को प्रत्येक रविवार को छुट्टी दी जाए साथ ही दीपावली पर कर्मचारियों को बोनस भी मिले इन्हीं मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी प्राधिकरण के कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पहले यह है धरना 5 जनवरी से शुरू होना था लेकिन अधिकारियों ने आश्वासन दिया जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया लेकिन प्राधिकरण के अधिकारियों के द्वारा उनकी मांगों को लेकर दिया गया समय पूरा हो गया लेकिन समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ जिसके बाद सैकड़ों सफाई कर्मचारियों ने 13 जनवरी से यमुना प्राधिकरण के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया धरना प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा

पढ़ें  सूरजपुर में रोड किनारे हुए अतिक्रमण पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर
TAGGED:
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment