कंपनी से घर लौट रहे कर्मचारी को अज्ञात बाईक सवार बदमाशों ने मारी गोली, घायल

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट में गन शॉट का मामला सामने आया है। ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में एक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी से वापस लौट रहे कर्मचारी को अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

दरसअल, सूरजपुर निवासी अभिषेक बिसरख में स्थित एनरिक इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी में कार्य करता है। मंगलवार शाम को छुट्टी के बाद जब वह कंपनी से घर के लिए वापस आने लगा तभी एटीएस चौराहे के पास एक बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उसको पीछे से गोली मार दी। उसके गोली कमर में लगने के बाद पेट से निकल गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल में ले गई।जहाँ उसका उपचार चल रहा है ।

सेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे ने बताया कि अभिषेक नाम के युवक को कंपनी से वापस आते समय अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मारी गई है। गोली कमर में लगने के बाद पेट की तरफ से बाहर निकल गई है। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि अभी बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। एक बाइक पर सवार दो बदमाश है ।जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। किस वजह से गोली मारी गई है यह भी अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है ।दो टीमों को बदमाशो की तलाश में लगाया गया है ।जल्द ही इस घटना का अनावरण कर दिया जाएगा।

पढ़ें  ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का मास्क लगाकर एचआर मैनेजर ने की खुदकिशी, सुसाइड नोट में लिखा कि मैं...
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment