देहरादून: बस में शिक्षिका के चहरे पर स्प्रे डालकर की बदतमीजी

Sanchar Now
3 Min Read

देहरादून: महिला शिक्षक से चलती बस में छेड़छाड़ की गई। आरोप है कि तीन व्यक्तियों ने उनके मुंह पर स्प्रे मारा, जिससे वह बेहोश हो गईं। इसके बाद आरोपितों ने उनसे छेड़छाड़ की। उन्होंने बस के परिचालक की भूमिका पर भी संदेह जताया है। शहर कोतवाली पुलिस ने घटना के नौ दिन बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में स्‍कूल में पढ़ाती हैं शिक्षिका

शहर कोतवाली में दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता ने बताया कि वह अपने परिवार संग शहर कोवताली क्षेत्र में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गणेशपुर स्थित एक सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। वह सुबह देहरादून से ड्यूटी जाती हैं और शाम को वापस लौटती हैं।

21 जून की सुबह करीब सात बजे पति ने ड्यूटी जाने के लिए उन्हें बाइक से आइएसबीटी में छोड़ा। जहां वह सहारनपुर की बस में बैठकर चली गईं। उन्होंने बताया कि जब वह पति के साथ आइएसबीटी तक आ रही थीं तो उन्हें लगा जैसे उनका कोई पीछा कर रहा है। यह बात बाद में उन्होंने पति को भी बताई थी।

तीन व्यक्ति एक साथ बस में चढ़े

21 जून की ही रात नौ बजे वह गणेशपुर से देहरादून वापस आने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में बैठीं। परिचालक ने उन्हें अपनी दूसरी तरफ वाली सीट पर बैठा दिया और टिकट काटा। इसी दौरान तीन व्यक्ति एक साथ बस में चढ़े। इनमें से दो लोग उनकी बगल वाली सीट पर बैठ गए, जबकि एक पीछे की सीट में बैठ गया।

पढ़ें  ये REEL का नशा है… क्लास में भिड़े महिला-पुरुष टीचर; थाने तक पहुंच गई बात

मुंह पर स्प्रे मारा और वह बेहोश हो गईं

उनमें से एक व्यक्ति ने तीन सवारियों की टिकट के लिए परिचालक को 500 रुपये दिए और कहा कि शेष रुपये तुम ही रख लो। इसके बाद उसी व्यक्ति ने 500 का एक और नोट परिचालक को दिया। तीनों अज्ञात व्यक्तियों में से एक ने उनके मुंह पर स्प्रे मारा, जिसके बाद वह बेहोश हो गईं।

बस की लाइट बंद की और चादर से कवर कर लिया

उन्हें सुनाई तो दे रहा था, लेकिन उनके हाथ और पांव काम नहीं कर रहे थे। इसके बाद आरोपितों ने उन्हें चादर से कवर कर लिया और परिचालक से बस की लाइट बंद करवा दी। इसके बाद आरोपितों ने उनके साथ छेड़छाड़ की।

एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। परिचालक को बुलाकर उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment