ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जनसंवाद कार्यक्रम में सांसद ने सुनी जनता की समस्याएं

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह जनसंवाद कार्यक्रम गुलशन बेलिना सोसाइटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में किया गया जहां पर गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ महेश शर्मा ने जनता की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासियों को जल्द ही जाम से मुक्ति मिल जाएगी किसान चौक पर अंडरपास का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम में गुलशन बेलिना सोसाइटी के निवासियों से सांसद ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। प्रोग्राम का नेतृत्व कर रहे अविनाश सिंह ने बताया कि डॉ महेश शर्मा ने हमारी दिक्कतें सुनी है जिनमें रजिस्ट्री का मुद्दा और ट्रैफिक की समस्या जैसे गौर सिटी अंडर पास मेट्रो का आना और आसपास में बड़ी संख्या में पेड़ लगाने का अभियान चलाने जैसे मुद्दों को उठाया गया। इन सभी मुद्दों पर सांसद डॉ महेश शर्मा ने आश्वासन दिया और कहा कि कार्यों को समय से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा निवासियों ने आसपास में सरकारी बैंक और पुलिस बूथ बनाने का भी आग्रह किया।

जनसंवाद कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ महेश शर्मा ने कहा कि आज केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के द्वारा विकास कार्य करते हुए देश और प्रदेश विकास के मार्ग पर चल रहा है। केंद्र सरकार का नेतृत्व देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं उनके कार्यकाल में देश को मजबूत बनाने के लिए उद्योग, अस्पताल, कॉलेज और एयरपोर्ट आदि का निर्माण हो रहा है। इस दौरान उन्होंने सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों पर विस्तृत चर्चा की।

पढ़ें  पुलिस कमिश्नर ने नए मीडिया सेल का किया लोकार्पण, सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म की होगी 24 घंटे मोनिटरिंग

इस अवसर पर मुख्य रूप से अविनाश सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, दीपक यादव, जैनेंद्र चौरसिया, शिवेंद्र सिंह, आलोक कश्यप, अनूप श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, आयुष महेंद्र सिंह, सचिन श्रीवास्तव और रितेश वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment